फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj News: young man who went to catch fish in Gandak river died by drowning

Bihar News: सुबह घर से निकला युवक और शाम को गंडक नदी में मिला शव, खबर मिलते ही चीख पड़े परिजन; कब क्या हुआ

Sun, 26 Jan 2025 04:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 26 Jan 2025 04:26 PM IST
सार

Gopalganj News: पुलिस ने बताया कि गंडक नदी में डूबने से एक युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Gopalganj News: young man who went to catch fish in Gandak river died by drowning
गंडक नदी में डूबने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में गंडक नदी में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चीऊटहा गांव निवासी बीरलाल प्रसाद (38) के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

 
देर रात तक घर नहीं लौटे बीरलाल
जानकारी के मुताबिक, बीरलाल प्रसाद रविवार सुबह मछली पकड़ने के लिए प्यारेपुर गांव की गंडक नदी पर गए थे। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। उनकी अनुपस्थिति से चिंतित परिजनों ने पहले गांव और आसपास खोजबीन की। जब कुछ पता नहीं चला, तो वे गंडक नदी के पास पहुंचे। वहां उन्हें स्थानीय लोगों से पता चला कि बीरलाल नदी में डूब गए हैं।
विज्ञापन



 
स्थानीय गोताखोरों ने बरामद किया शव
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय गोताखोरों ने नदी में खोजबीन शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद बीरलाल का शव नदी से बरामद किया गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक बीरलाल प्रसाद अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर, बैकुंठपुर थाना अध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गंडक नदी में डूबने से एक युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, घटना के बाद से चीऊटहा गांव में शोक की लहर है। गांववासी मृतक के परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीरलाल मेहनती और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed