फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj News: Woman dies under suspicious circumstances, her parents accuse in-laws of murder

Bihar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

Wed, 25 Dec 2024 07:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 25 Dec 2024 07:14 PM IST
सार

Gopalganj News: कटेया थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। एफएसएल की टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल बेडरूम और अंतिम संस्कार स्थल की गहन जांच की।

विज्ञापन
Gopalganj News: Woman dies under suspicious circumstances, her parents accuse in-laws of murder
घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के महुआपाटन गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और एफएसएल टीम को बुलाकर मामले की हर पहलू से छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

 
इंडक्शन पर करंट लगने से मौत का दावा
मृतक महिला की पहचान जितेंद्र सिंह उर्फ पवन सिंह की पत्नी 26 वर्षीय वर्षा देवी के रूप में हुई है। ससुराल वालों का दावा है कि बुधवार सुबह वर्षा देवी रसोई में इंडक्शन पर खाना बना रही थी। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी बताया कि महिला ने इंडक्शन स्टोव पर पैर रखकर आग तापने की कोशिश की थी, जिससे वह करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

 
मायके वालों ने लगाया साजिश का आरोप
घटना की सूचना पाकर मृतक के मायके वाले मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वर्षा देवी की मौत प्राकृतिक नहीं है, बल्कि ससुराल पक्ष ने साजिश के तहत उसकी हत्या की है। मायके वालों ने पुलिस से एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस की कार्रवाई और एफएसएल जांच
कटेया थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। एफएसएल की टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल बेडरूम और अंतिम संस्कार स्थल की गहन जांच की। पुलिस ने मृतक महिला के पति जितेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
 
शव का अंतिम संस्कार, आवेदन का इंतजार
ससुराल पक्ष ने घटना के कुछ ही घंटों बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे मायके वालों का शक और गहरा गया। हालांकि पुलिस के अनुसार, अब तक इस मामले में किसी पक्ष द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। कटेया थाना अध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। सभी पहलुओं पर बारीकी से छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

 
इलाके में चर्चा का विषय
महुआपाटन गांव की इस घटना ने इलाके में हलचल मचा दी है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग ससुराल पक्ष के दावों पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ इसे महज एक दुर्घटना मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed