फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj News: One person died after being hit by a bike; Second one injured, family in grief

Bihar News: बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत; दूसरा घायल, परिवार गम में डूबा

Mon, 04 Mar 2024 07:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 04 Mar 2024 07:54 PM IST
सार

Gopalganj Hindi News: गोपालगंज में दो बाइकों की टक्कर में घायल हुए दो लोगों में से एक को तीसरी अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति इलाजरत है।

विज्ञापन
Gopalganj News: One person died after being hit by a bike; Second one injured, family in grief
मृतक हरकेश कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार क गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार के पास एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कटेया थाना क्षेत्र के मिश्रवालिया गांव निवासी सिंहासन गोंड के बेटे हरकेश कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कटेया थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव निवासी हरकेश कुमार अपनी पत्नी के भाई के साथ बाइक से अपने साढ़ू की बेटी की शादी की बातचीत करने के लिए बड़का गांव जा रहे थे। इसी बीच बथुआ बाजार के पास एक अनियंत्रित बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इससे बाइक चला रहे उसकी पत्नी का भाई अनियंत्रित होकर बाइक के साथ गिर गया। हरकेश भी सड़क पर गिरकर उठने की कोशिश कर रहा था कि एक अनियंत्रित बाइक सवार ने हरकेश को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


वहीं, इस हादसे में सड़क पर गिरे दोनों जख्मी हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए फुलवरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हरकेश की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed