फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj News: One of 3 youths injured in knife attack died; Villagers surround police station, create ruckus

Bihar News: गोपालगंज में चाकू के हमले में घायल तीन युवकों में से एक की मौत; ग्रामीणों ने थाने को घेरा, हंगामा

Sat, 26 Oct 2024 05:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 26 Oct 2024 05:19 PM IST
सार

Gopalganj News: गोपालगंज में चाकू के हमले में घायल हुए तीन युवकों में से एक की अस्पताल में मौत हो गई है। उसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया। मामले में किसी आरोपी नहीं पकड़ा जा सका है। पुलिस पर निष्क्रिय होने का आरोप लग रहा है।

विज्ञापन
Gopalganj News: One of 3 youths injured in knife attack died; Villagers surround police station, create ruckus
ग्रामीणों ने थाने को घेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के जादोपुर थानाक्षेत्र में गुरुवार की रात तीन युवकों पर बेखौफ बदमाशों द्वारा चाकू से हमला किया गया। उनमें से गंभीर रूप से घायल युवक बिट्टू कुमार की इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन

 
आक्रोशित लोगों ने थाने को घेरकर किया प्रदर्शन
युवक की मौत की खबर फैलते ही आक्रोशित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने जादोपुर थाने का घेराव कर लिया। उन्होंने बिट्टू कुमार के शव को सड़क पर रखकर आगजनी करते हुए प्रदर्शन किया। इस घटना के बाद जादोपुर बाजार पूरी तरह से बंद कर दिया गया। प्रदर्शनकारी एसपी और पुलिस के वरीय अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़ गए, लेकिन कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए पहुंची पुलिस के साथ कई बार नोकझोंक भी हुई, जिससे तनावपूर्ण माहौल बन गया। परिजन अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


गुरुवार की रात चाकू से हुआ था हमला
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात को गोपालगंज के जादोपुर थानाक्षेत्र के पुरैना गांव में तीन युवक गांव के पुल पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाश पहुंचे और उन्होंने तीनों युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में नवादा गम्हरिया गांव निवासी राजकिशोर साह के बेटे बिट्टू कुमार सहित तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। फिर घायल युवकों को तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन बिट्टू कुमार की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस बल तैनात
युवक की मौत के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पांच थानों की पुलिस बल तैनात की गई है। पुलिस अधिकारी स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं, लेकिन अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जादोपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। वहीं, मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण अब तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed