फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Criminals attacked three youths with knives in Gopalganj, one in critical condition

Bihar News: गोपालगंज में तीन युवकों पर अपराधियों ने चाकू से किया हमला, एक की हालत गंभीर

Fri, 25 Oct 2024 09:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 25 Oct 2024 09:05 PM IST
सार

Gopalganj News: जादोपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि चाकू से हुए हमले में तीन युवक घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल हमें इस मामले में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है, लेकिन आवेदन प्राप्त होते ही जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: Criminals attacked three youths with knives in Gopalganj, one in critical condition
गंभीर हालत में एक युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के जादोपुर थानाक्षेत्र के जादोपुर शुक्ल गांव में अज्ञात अपराधियों ने तीन युवकों पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में तीनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए, जिनमें से एक युवक की हालत अत्यंत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है, जहां वह डॉक्टरों की देख-रेख में इलाजरत है।

विज्ञापन

 
पुल पर बैठे थे तीनों युवक
जानकारी के मुताबिक, हमले में घायल युवकों की पहचान जादोपुर शुक्ल गांव निवासी बिट्टू कुमार पुत्र राजेश्वर साह, आकाश कुमार पुत्र जंगबहादुर सिंह और छोटू साह पुत्र हरि साह के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, ये तीनों युवक गांव के एक पुल पर बैठे हुए आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और अचानक तीनों युवकों से विवाद शुरू कर दिया। बातचीत में हुए इस विवाद ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया और अपराधियों ने अचानक चाकू निकालकर तीनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन

 
हमले के बाद हमलावर हुए फरार
अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर तुरंत वहां से भागने में कामयाबी पा ली। वहीं, स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को उठाकर गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, बिट्टू कुमार की हालत गंभीर बनी रहने के कारण उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस मामले की जांच में जुटी
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही जादोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों के परिजनों से बातचीत कर शुरुआती जानकारी प्राप्त की। जादोपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि चाकू से हुए हमले में तीन युवक घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल हमें इस मामले में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है, लेकिन आवेदन प्राप्त होते ही जांच को आगे बढ़ाया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
ग्रामीणों में भय और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग
इस हमले के बाद गांव में भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए पुलिस को सतर्कता बढ़ानी होगी और दोषियों को सख्त सजा देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed