फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj News: Kidnappers pelted bricks and stones on police who went to rescue kidnapped youths, 2 arrested

Crime: अपहृत युवकों को छुड़ाने गई पुलिस पर अपहरणकर्ताओं ने बरसाए ईंट-पत्थर, कई पुलिसकर्मी घायल; दो गिरफ्तार

Sat, 01 Mar 2025 06:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 01 Mar 2025 06:07 PM IST
सार

Gopalganj News: गोपालगंज में अपहृत युवकों को छुड़ाने गई पुलिस पर अपहरणकर्ताओं ने हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि मुख्य साजिशकर्ता फरार हो गया।

विज्ञापन
Gopalganj News: Kidnappers pelted bricks and stones on police who went to rescue kidnapped youths, 2 arrested
पुलिस की गिरफ्त में दो हमलावर, मुख्य आरोपी फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले में दो युवकों के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षित छुड़ा लिया, लेकिन इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। यह घटना विजयीपुर थाना क्षेत्र के हंकारपुर गांव की है, जहां पुलिस ने रंगे हाथ दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया। इस दौरान हमलावरों ने पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर बरसाए और पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों अपहृत युवकों को सुरक्षित छुड़ा लिया। उसके बाद गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया।

विज्ञापन

 
कैसे हुआ अपहरण?
जानकारी के मुताबिक, विजयीपुर थाना पुलिस को शुक्रवार की देर रात सूचना मिली थी कि वीरवट गांव के फिरोज खान और गोल्डेन यादव का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस को पता चला कि दोनों युवकों को हंकारपुर गांव के राजधारी गुप्ता के बगीचे में बंधक बनाकर पीटा जा रहा है।
विज्ञापन

 
सूचना मिलते ही विजयीपुर थानाध्यक्ष सूरज कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रशांत पुष्प, दरोगा बबन कुमार, जमादार राजेश्वर सिंह और अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां देखा गया कि पांच-सात लाठियां और डंडे बगीचे में पड़े थे और कुछ लोग दोनों अपहृत युवकों को घेरकर पीट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस टीम पर हमला, गाड़ियों के शीशे तोड़े
जैसे ही पुलिस ने युवकों को छुड़ाने की कोशिश की, आरोपियों ने अचानक पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर बरसाए गए, लाठी-डंडों से पुलिस को खदेड़ने की कोशिश की गई और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बावजूद पुलिस ने हिम्मत नहीं हारी और दोनों युवकों को सुरक्षित निकालने में सफल रही।
 
दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता फरार
पुलिस ने मौके पर मौजूद कौशल किशोर उर्फ सोनू सिंह और राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा जयपाल सिंह, कुनाल सिंह, अमित सिंह, अनिकेत सिंह, सोनू गुप्ता समेत कई अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही दिवंगत शारदा सिंह की पत्नी और बेटी पर भी मामला दर्ज किया गया है। इन पर पुलिसकर्मियों से मारपीट, पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमले का आरोप लगाया गया है।
 
वहीं, गिरफ्तार किए गए सोनू सिंह के खिलाफ पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं। वह विजयीपुर में दो युवतियों के अपहरण, गोपालगंज में पुलिस पर हमले और एक नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में फरार चल रहा था।

 
अपहृत युवकों और पुलिसकर्मियों का हुआ इलाज
पुलिस किसी तरह दोनों अपहृत युवकों को छुड़ाकर थाने लाई और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हमले में घायल पुलिसकर्मियों का भी इलाज करवाया गया। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed