फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj: Married woman murdered over electricity bill dispute; In-laws accused of murder

Bihar Crime: बिजली बिल के विवाद में विवाहिता की हत्या; ससुराल वालों पर गला दबाकर जान लेने का आरोप

Mon, 19 Feb 2024 03:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 Feb 2024 03:55 PM IST
सार

Gopalganj Hindi News: मृतका के पिता ने बताया कि तीन दिन पहले फोन कर प्रियंका ने बिजली बिल न चुकाने को लेकर मारपीट किए जाने की बात बताई थी। उसके बाद जब प्रियंका के घर पहुंचे तो घर में बिस्तर पर उसका शव पड़ा हुआ मिला।

विज्ञापन
Gopalganj: Married woman murdered over electricity bill dispute; In-laws accused of murder
मृतका प्रियंका देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र सुरवनिया गांव में संदिग्ध स्थिति में एक महिला की मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर बिजली के बिल चुकता नहीं करने को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के सुरवनिया गांव निवासी तारकेश्वर यादव की पत्नी प्रियंका देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसड गांव निवासी मूरत चौधरी ने अपनी बेटी प्रियंका (25) की शादी सुरवनिया गांव निवासी तारकेश्वर यादव के साथ 2014 में हिंदू रिति-रिवाज के साथ धूमधाम से की थी। इस शादी से दंपति को तीन बच्चे हैं। परिवार के भरण पोषण के लिए प्रियंका का पति विदेश चला गया, जहां प्राइवेट काम करने लगा। इधर, ससुराल में मृतका अपनी ननद, ससुर और गोतनी के साथ रहने लगी। पति विदेश से अपनी पत्नी के पास घर खर्च के लिए पैसा भेजता था। लेकिन आरोप है कि घर के बिजली बिल के लिए पिछले कुछ दिनों से विवाहिता के साथ विवाद होने लगा।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने बताया कि तीन दिन पहले फोन कर प्रियंका ने बिजली बिल न चुकाने को लेकर मारपीट किए जाने की बात बताई थी। इसी बीच आज मृतका के पति ने विदेश से अपने ससुर को फोन कर घर में झगड़ा होने की बात बताई। उसके बाद जब प्रियंका के घर पहुंचे तो घर में बिस्तर पर उसका शव पड़ा हुआ मिला। वहीं, इसके बाद फौरन इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पर स्थानीय  थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस मृतका के ससुर को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता ने आगे कहा कि शादी के बाद प्रियंका अधिकांश अपने मायके में ही रहती थी। लेकिन पिछले एक सप्ताह पूर्व ही वह अपने ससुराल गई थी। जहां उससे बिजली के बिल के लिए दबाव डाला जाने लगा। न देने पर मारपीट की गई और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई।


वहीं, मीरगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाहिता का शव उसके घर से बरामद किया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मृतका के ससुर को पूछताछ के लिए लाया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed