फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj: FIR registered in case of rape of a 4-year-old child, police conducting raids to arrest accused

Crime: चार साल के बच्चे से कुकर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापामारी

Sun, 04 May 2025 08:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 04 May 2025 08:44 PM IST
सार

Gopalganj News: गोपालगंज में एक युवक ने चार साल के बच्चे से अप्राकृतिक यौनाचार किया। पीड़ित बच्चे की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी।

विज्ञापन
Gopalganj: FIR registered in case of rape of a 4-year-old child, police conducting raids to arrest accused
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने मकान की छत पर ले जाकर एक शख्स ने एक चार वर्षीय बच्चे से अप्राकृतिक यौनाचार किया। यह घटना शनिवार की शाम 5:30 बजे की है। पीड़ित बच्चे की मां ने गांव के ही पशुपति गुप्ता के खिलाफ उसके बेटे से कुकर्म करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:  शादी समारोह के दौरान डीजे को लेकर दो गुटों में झड़प; बहादुरगंज में 29 नामजद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

 
पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि वह गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र की निवासी है। पति के छोड़ देने के बाद प्रखंड प्रांगण में एक सरकारी टूटे-फूटे मकान में दो साल से अपने दो बच्चों के साथ रहती है। वह शनिवार की शाम अपने बच्चों संग गांव की ही एक महिला के दरवाजे पर बैठी थी। इसी बीच उस महिला का 20 वर्षीय लड़का पशुपति गुप्ता आया और उसके चार साल के बेटे को लेकर घर में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: मासूम छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, समर्थन में उतरे विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
 
पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि बातचीत के कुछ देर बाद लड़के को बुलाया तो नहीं आया। घर के अंदर चारों तरफ खोजबीन करने पर नहीं मिला। अंत में छत पर जाकर देखा तो लड़का खून से लथपथ होकर रो रहा था और उसका पैंट नहीं था। इसके बाद वह बेटे को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने का आवेदन दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के घर छापामारी की, लेकिन आरोपी फरार हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed