फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Gopalganj: Cunning thieves came as customers, engaged shopkeeper in conversation stole gold worth seven lakhs

Bihar Crime: ग्राहक बनकर आए शातिर चोर, दुकानदार को बातों में उलझाकर उड़ा ले गए सात लाख का सोना

Sat, 22 Feb 2025 07:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 22 Feb 2025 07:35 PM IST
सार

Gopalganj Crime: पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच चल रही है। घटना को गंभीरता से लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Gopalganj: Cunning thieves came as customers, engaged shopkeeper in conversation stole gold worth seven lakhs
पुलिस को घटना की जानकारी देते ज्वेलरी शॉप के दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार में स्थित ध्रुप ज्वेलर्स में शनिवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। दो बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसे। फिर दुकानदार को बातों में उलझाकर सात लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन का डिब्बा लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही फुलवरिया थानाध्यक्ष जय हिंद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

 
बदमाशों ने ग्राहक बनकर दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:15 बजे बाइक सवार दो युवक ध्रुप ज्वेलर्स पहुंचे। उस समय दुकानदार किसी अन्य ग्राहक से बातचीत कर रहे थे। दोनों बदमाशों ने दुकानदार से नाग-नागिन और कछुए के आभूषण दिखाने की मांग की। बातचीत के दौरान उन्होंने खुद को फुलवरिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक का कर्मचारी बताया। फिर कहा कि वे एक पारिवारिक समारोह में उपहार देने के लिए ये आभूषण खरीदना चाहते हैं।
विज्ञापन

 
इसी बीच एक बदमाश दुकानदार को अपनी बातों में उलझाए रहा, जबकि दूसरे ने अलमारी से सोने की चेन का डिब्बा चुपचाप निकाल लिया। जैसे ही बदमाश दुकान से बाहर निकलने लगे, दुकानदार को शक हुआ और उन्होंने अलमारी चेक की। डिब्बा गायब देखकर जब दुकानदार ने उन्हें आवाज दी, तो दोनों तेजी से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दुकानदार के पीछा करने के बावजूद फरार हो गए बदमाश
चोरी का अहसास होते ही दुकानदार बदमाशों के पीछे दौड़े, लेकिन वे बाइक से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
 
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान में जुटी पुलिस
फुलवरिया थानाध्यक्ष जय हिंद यादव ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में गुस्सा है। उन्होंने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि बढ़ते अपराधों की वजह से वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed