{"_id":"65a64e38d96bbe03410833b6","slug":"gopalganj-a-woman-died-after-being-crushed-by-tractor-trolley-laden-with-sugarcane-2nd-incident-in-48-hours-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Accident News: गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से दबकर एक महिला की मौत; 48 घंटे में यह दूसरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Accident News: गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से दबकर एक महिला की मौत; 48 घंटे में यह दूसरी घटना
Tue, 16 Jan 2024 03:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:07 PM IST
सार
Bihar Road Accident: गोपालगंज में सोमवार की देर रात गन्ना लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई है। इससे 48 पहले बाइक सवार की इसी तरह मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मृतका आमना बीबी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के मिलकिया गांव के पास सोमवार की देर रात गन्ना लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गए। इस हादसे में पैदल जा रही एक महिला उसी के नीचे दबने से मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जबकि ट्रैक्टर चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के शेखपरसा गांव के इम्ब्राहिम मियां की पत्नी आमना बीबी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि आमना बीबी किसी कार्य से मिलकिया गांव आई थी। इस दौरान वह सोमवार की रात पैदल ही वापस अपने घर जा रही थी। इसी बीच गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से महिला की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल, इससे पहले भी शनिवार की देर रात सिधवलिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास एनएच 27 पर गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। मृतक कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनियारा गांव का निवासी संतोष कुमार था। इस प्रकार 48 घंटे में गन्ना लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो लोगों की जान ले ली। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन