{"_id":"6a0edcc049a9628c0f041fdd","slug":"due-to-the-intense-heat-and-heatwave-the-district-magistrate-has-closed-all-schools-up-to-the-8th-grade-gopalganj-bihar-news-saran-news-c-1-1-noi1232-4306346-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भीषण गर्मी और लू का डीएम को हुआ एहसास, बिहार के इस जिले ने सबसे पहले बंद किए स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भीषण गर्मी और लू का डीएम को हुआ एहसास, बिहार के इस जिले ने सबसे पहले बंद किए स्कूल
Thu, 21 May 2026 07:02 PM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 07:02 PM IST
सार
Bihar: गोपालगंज में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों को 22 से 26 मई तक बंद करने का आदेश दिया है। वहीं, 9वीं और उससे ऊपर की कक्षाएं केवल सुबह 11 बजे तक संचालित होंगी। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार में लगातार बढ़ रहे तापमान और जानलेवा होती गर्मी को देखते हुए गोपालगंज जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को एक कड़ा आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा आठवीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
विज्ञापन
22 मई से 26 मई तक लागू रहेगा आदेश
डीएम द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, यह आदेश 22 मई से 26 मई तक पूरी तरह लागू रहेगा। इसके साथ ही, कक्षा नौवीं और उससे ऊपर की उच्च कक्षाओं के संचालन समय में भी भारी कटौती की गई है। वर्ग नौवीं से ऊपर की सभी कक्षाओं को दिन के 11 बजे तक हर हाल में बंद कर देने का आदेश दिया गया है। 11 बजे के बाद ऊपरी कक्षाओं की भी कोई गतिविधि नहीं होगी।
विज्ञापन
हीट वेव के खतरे को देखते हुए लिया गया फैसला
पिछले कुछ दिनों से पारा लगातार चढ़ रहा है, जिससे स्थिति गंभीर हो गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में गर्मी और हीट वेव (लू) का प्रकोप बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। दोपहर के समय स्कूल से छुट्टी होने पर बच्चों के घर लौटते समय लू की चपेट में आने का सबसे बड़ा खतरा रहता है। मौसम विभाग के अलर्ट और बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
विज्ञापन
लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
डीएम पवन कुमार सिन्हा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिया है कि इस आदेश का पालन जमीन पर सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह आदेश जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर-सरकारी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। यदि कोई भी विद्यालय इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: बिहार में अब नए-नए इस रास्ते पर आवाजाही बंद; क्रैक के डर से कहां किया गया ऐसा?
शिक्षा विभाग अलर्ट मोड पर
इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर हैं और सभी स्कूलों को इस संबंध में आधिकारिक नोटिस भेज दिया गया है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे धूप और तेज गर्मी के दौरान बच्चों को घरों में ही रखें और उनका विशेष ध्यान रखें।