फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   District councilor absconded from police custody in Siwan

Bihar News: पुलिस कस्टडी से जिला पार्षद फरार, पिस्टल से धमकाने का था आरोप; पुलिस ने शुरू की छापेमारी

Thu, 06 Mar 2025 03:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Mar 2025 03:15 PM IST
सार

Siwan Crime: हालात बिगड़ते देख वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गुठनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जिला पार्षद को पिस्टल समेत हिरासत में लेकर थाने ले आई।

विज्ञापन
District councilor absconded from police custody in Siwan
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के सीवान जिले में गुठनी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस कस्टडी में लिए गए जिला पार्षद छोटेलाल यादव थाने से फरार हो गए। उन पर एक महंत को पिस्टल से धमकाने और मारपीट करने का आरोप है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
घटना गुठनी थाना क्षेत्र के सुहागरा मंदिर की है, जहां कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान जिला पार्षद छोटेलाल यादव अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे और मंदिर के महंत अरविंद कुमार पर बालू-गिट्टी चोरी करने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर महंत की कनपटी पर तान दी।
विज्ञापन


हालात बिगड़ते देख वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गुठनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जिला पार्षद को पिस्टल समेत हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने से कैसे हुआ फरार?
थाने लाने के बाद जब तक पुलिस एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में लगी थी, उसी दौरान छोटेलाल यादव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। अब पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

पुलिस का क्या कहना है?
गुठनी थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि, "मारपीट के आरोप में जिला पार्षद को थाने लाया गया था, लेकिन एफआईआर दर्ज होने से पहले ही वह फरार हो गए। अब दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।"


पुलिस की कार्रवाई जारी
फरारी के बाद से पुलिस जिला पार्षद छोटेलाल यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, इस घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर एक हिरासत में लिया गया व्यक्ति थाने से कैसे फरार हो गया?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed