फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Saran: Police-Mission Mukti Foundation busted orchestra mafia, 30 minor dancers freed, 7 operators arrested

Bihar News: बिहार में आर्केस्ट्रा माफिया का भंडाफोड़; 30 नाबालिग नर्तकियां मुक्त, सात संचालक गिरफ्तार

Tue, 10 Dec 2024 09:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 10 Dec 2024 09:11 PM IST
सार

Saran News: दिल्ली स्थित मिशन मुक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष त्रिवेणी आचार्य ने बताया कि शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। दलाल लड़कियों और उनके अभिभावकों को फिल्मों और एलबम में काम दिलाने का झांसा देकर उगाही करते थे। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Saran: Police-Mission Mukti Foundation busted orchestra mafia, 30 minor dancers freed, 7 operators arrested
पुलिस की गिरफ्त में आर्केस्ट्रा संचालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण में बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान से बहला-फुसलाकर लाई गई 30 नाबालिग नर्तकियों को मुक्त कराया गया। इस दौरान अश्लील गानों पर डांस कराने वाले सात आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया। दरअसल, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर सारण पुलिस और मिशन मुक्ति फाउंडेशन की संयुक्त कार्रवाई में यह धरपकड़ हुई।

विज्ञापन

 
ऑपरेशन का व्यापक स्तर पर संचालन
जानकारी के मुताबिक, इस रेस्क्यू ऑपरेशन को सारण पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के निर्देशन में अंजनी, मुजौना और परसा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अंजाम दिया गया। इस छापामारी में नाबालिग लड़कियों को अवैध गतिविधियों में झोंकने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ।
विज्ञापन


गिरफ्तार सात आर्केस्ट्रा संचालकों में वैशाली, सारण और अन्य जिलों के निवासी शामिल हैं। इनके नाम शिव दयाल राम, मंजय राम, आलोक सिंह, उपेंद्र कुमार, अनिल कुमार सिंह, कासिम हुसैन और प्रद्युमन कुमार बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
दलालों के झांसे में फंसी लड़कियां
दिल्ली स्थित मिशन मुक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष त्रिवेणी आचार्य ने बताया कि शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। दलाल लड़कियों और उनके अभिभावकों को फिल्मों और एलबम में काम दिलाने का झांसा देकर उगाही करते थे। इन्हें आर्केस्ट्रा संचालकों के हाथ बेच दिया जाता था, जहां उन्हें अश्लील गानों पर नृत्य करने के लिए मजबूर किया जाता था।

 
रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रमुख बातें

  • बरामद लड़कियां: 30 लड़कियों में से 18 पश्चिम बंगाल, आठ राजस्थान और चार बिहार की थीं। सभी को चाइल्ड केयर सेंटर भेजा जाएगा।
  • गिरफ्तार आर्केस्ट्रा संचालक: आरोपियों पर मानव तस्करी, यौन शोषण और अन्य अपराधों में लिप्त होने के आरोप हैं।

 

समाज और पुलिस की संयुक्त भूमिका
रेस्क्यू ऑपरेशन में मिशन मुक्ति फाउंडेशन, नारायणी सेवा संस्थान और अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने पुलिस का सहयोग किया। इस अभियान में रेस्क्यू फाउंडेशन के जांच अधिकारी अक्षय पांडेय, नारायणी सेवा संस्थान के अखलेंद्र कुमार सिंह और परसा थानाध्यक्ष सुनील कुमार आदि अधिकारी प्रमुखता से शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed