फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Crime: Criminals shot shooter's father in Gopalganj, condition critical, Bihar Police

Crime: बदमाशों ने शूटर के पिता पर अचानक बरसा दीं गोलियां, मौके से हुए फरार; दहशत में लोगों ने बंद की दुकानें

Wed, 29 Jan 2025 09:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 29 Jan 2025 09:06 PM IST
सार

Gopalganj Crime: गोपालगंज में बेखौफ बदमाशों ने शूटर के पिता पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में अलग-अलग ठिकानों पर छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Criminals shot shooter's father in Gopalganj, condition critical, Bihar Police
अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में बुधवार शाम बदमाशों ने बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर शूटर अभिषेक यादव के पिता रमेश यादव को गोली मार दी। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गंभीर रूप से घायल रमेश यादव को पहले हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया।

विज्ञापन

 
घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका
जानकारी के मुताबिक, रमेश यादव (55) बुधवार शाम भगवान टोला से बलेसरा जहरुले हाता की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित अपने बंद पड़े मुर्गी फार्म में गायों को चारा खिलाने गए थे। जैसे ही वह बाहर निकले, घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के पीछे पुरानी आपराधिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच, इलाके में तनाव
गोलीकांड की सूचना मिलते ही हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, इंस्पेक्टर सुजीत कुमार और थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में अलग-अलग ठिकानों पर छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि घायल रमेश यादव मृतक शिक्षक अरविंद यादव की हत्या मामले में गिरफ्तार शूटर अभिषेक यादव के पिता हैं। इस घटना के बाद से बालाहाता बाजार और आसपास के इलाकों में तनाव फैल गया है। दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं और इलाके में सन्नाटा छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed