{"_id":"679b574db01753543b0582ae","slug":"crime-in-bihar-land-dispute-in-gopalganj-young-man-was-strangled-to-death-with-towel-family-inconsolable-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime in Bihar: जमीन विवाद में युवक का गला गमछे से कसकर मार डाला, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime in Bihar: जमीन विवाद में युवक का गला गमछे से कसकर मार डाला, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Thu, 30 Jan 2025 04:11 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 30 Jan 2025 04:11 PM IST
सार
बिहार के गोपालगंज में एक युवक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में युवक का गला गमछे से कसकर हत्या की गई है। हत्या के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपालगंज जिले में नगर थाना क्षेत्र के हरबासा गांव में एक युवक की गले में गमछा बांध कर हत्या कर दी गई। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है। मृतक की पहचान हरबासा गांव निवासी सुरेश राम के 35 वर्षीय पुत्र सिकंदर राम के रूप में की गई। युवक की मौत के बाद मृतक के परिजनो में कोहराम मच गई। परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि आरोपी के घर के पास ही मृतक सिकंदर राम का एक कट्ठा जमीन है, जिसको आरोपी लिखवाना चाहता है। मृतक के पिता सुरेश राम ने बताया कि आरोपी एक कट्ठा जमीन पर अपनी नजर बनाए हुए है। इस बीच बुधवार शाम उसे अपने घर बुलाकर ले गया और जमीन लिखने का दबाव बनाने लगा। इसी बीच आरोपी ने उसके गले में गमछा बांध कर घसीटने लगा, जिससे उसकी स्थिति खराब होने लगी। इसकी सूचना जब सिकंदर की पत्नी मालती को हुई, तब उसे बचाने के लिए उसके पास पहुंची और बीच बचाव करने लगी। लेकिन आरोपी द्वारा उसके साथ भी मारपीट किया गया। किसी तरह उसके चंगुल से वह बचाकर अपने पति को घर लेकर आ गई। लेकिन रात में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
फिलहाल, इसकी सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। वहीं, इस मामले में नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन