फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Crime in Bihar A person was murdered with a sharp weapon in Siwan he had left home to go to market

Crime in Bihar: धारदार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या, घर से बाजार जाने के लिए निकला था, झाड़ी में मिला शव

Thu, 26 Dec 2024 04:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 26 Dec 2024 04:58 PM IST
सार

बिहार के सीवान जिले में धारदार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति घर से बाजार जाने के लिए निकला था।

विज्ञापन
Crime in Bihar A person was murdered with a sharp weapon in Siwan he had left home to go to market
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर झाड़ी में शव फेंकने का मामला सामने आया है। यह मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली टोला, फुल दूधिया गांव के रहने वाले एक व्यक्ति रात घर से बाजार गया था। जब रात्रि में वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी  खोजबीन शुरू की, तभी अहले सुबह गांव से कुछ दूरी पर खून से लथपथ उसका शव बरामद हुआ है।

विज्ञापन


शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया है। मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहूलि टोला फूल दूधिया गांव निवासी कृष्णा यादव के पुत्र जितेन्द्र यादव के रूप में हुई है। वहीं, परिजनों ने बताया कि मृतक ड्राइवर का काम करता था, और अपने परिवार का गुजर बसर करता था। वहीं, मृतक के तीन बच्चे हैं और वह घर में अकेला ही कमाने वाला व्यक्ति था। जितेंद्र यादव की मौत के बाद परिजनों ने शिकायत पुलिस से की है और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है। 
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
धारदार हथियार से हत्या के मामले हुसैनगंज थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि सहूली टोला में हत्या की सूचना मिली है। पूर्व में किसी रंजिश को लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच भी बारीकी से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed