{"_id":"6a11977a338a3b1cf009aaa6","slug":"cousin-brother-and-sister-drown-in-gopalganj-family-members-in-a-state-of-panic-bihar-news-sidhwaliya-police-station-saran-news-c-1-1-noi1232-4313894-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नहाने गए थे मासूम भाई-बहन, अचानक गहरे पानी में समा गए... गोपालगंज हादसे से गांव में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नहाने गए थे मासूम भाई-बहन, अचानक गहरे पानी में समा गए... गोपालगंज हादसे से गांव में मातम
Sat, 23 May 2026 07:02 PM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 07:02 PM IST
सार
Bihar: गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा गांव में नहाने के दौरान नदी में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों बच्चों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार के गोपालगंज जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा गांव में शनिवार को पानी में डूबने से दो सगे चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान बरहिमा गांव निवासी हरेंद्र महतो के 9 वर्षीय पुत्र श्रेयांश कुमार और सुरेंद्र महतो की 8 वर्षीय पुत्री सलोनी कुमारी के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई-बहन थे। बताया जाता है कि शनिवार को दोनों बच्चे गांव के ही कुछ अन्य बच्चों के साथ स्थानीय करस घाट पर नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान खेल-खेल में दोनों बच्चे अचानक नदी के गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख घाट पर मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जब बच्चों को पानी से निकाला गया, तब तक उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। परिजन बिना समय गंवाए दोनों बच्चों को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'मैं विजय सिन्हा नहीं, विजय बिहारी', भाजपा प्रशिक्षण शिविर में कृषि मंत्री के बयान ने बटोरी सुर्खियां
पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग
घटना की सूचना मिलते ही सिधवलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे बरहिमा गांव को झकझोर कर रख दिया है। घटना से दुखी ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से करस घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि घाट पर सुरक्षा घेरा या चेतावनी बोर्ड नहीं होने के कारण बच्चे गहरे पानी का अंदाजा नहीं लगा पाते।