फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Youth dies during liquor prohibition department's action, angry people set fire

Bihar: मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई के दौरान युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने की आगजनी

Sun, 01 Jun 2025 12:47 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 01 Jun 2025 12:47 PM IST
सार

पटना जिले के मसौढ़ी के निसियावां गांव में मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति की जान चली गई। बताया गया कि 40 साल के उपेंद्र बिंद पर शराब पीने का आरोप था।

विज्ञापन
Bihar: Youth dies during liquor prohibition department's action, angry people set fire
लोगों ने की आगजनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के मसौढ़ी अनुमंडल अंतर्गत निसियावां गांव में मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई के दौरान एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शराब पीने के आरोप में कार्रवाई से बचने के लिए उपेंद्र बिंद (40 वर्ष) भाग रहे थे, तभी वे पास के एक तालाब में गिर पड़े। तालाब में डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत की खबर से ग्रामीणों में उबाल
घटना की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मृतक के शव को अनुमंडल चौराहे पर रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क पर आगजनी कर मद्य निषेध विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सिरोही में चोरी की वारदात का खुलासा, दिनदहाड़े ताले तोड़ने वाली गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित भीड़ ने मद्य निषेध विभाग की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। आगजनी और जाम के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा और सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।

पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत करने और जाम हटाने की कोशिश की। हालांकि लोगों की मांग है कि मद्य निषेध विभाग की लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। बताया गया कि मद्य निषेध विभाग की टीम मसौढ़ी अनुमंडल क्षेत्र में शराब की बिक्री और सेवन के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में निसियावां गांव में छापेमारी की गई थी। इसी दौरान यह दुखद घटना सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed