फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: Young man working in a company in Faridabad dies in an accident news in hindi

Bihar: फरीदाबाद में कंपनी में काम कर रहे युवक की हादसे में मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का लगाया आरोप

Wed, 20 Aug 2025 06:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 20 Aug 2025 06:27 PM IST
सार

Bihar: परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद ठेकेदार ने उन्हें फोन कर केवल इतना बताया कि धनु का एक्सीडेंट हुआ है और वह अस्पताल में भर्ती है, स्थिति ठीक है। लेकिन जब वे फरीदाबाद पहुंचे तो सच्चाई सामने आई कि उनकी मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Bihar: Young man working in a company in Faridabad dies in an accident news in hindi
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के कररिया ठकुराई गांव में बुधवार को उस समय मातमी सन्नाटा पसर गया, जब फरीदाबाद में हादसे में जान गंवाने वाले 30 वर्षीय धनु चौहान का शव गांव पहुंचा। शव देखते ही घर में कोहराम मच गया। वृद्ध मां मालती देवी और पत्नी प्रियंका देवी अपने दो मासूम बेटियों के साथ रो-रोकर बेहाल हो गईं। पिता बलिस्टर चौहान गहरे सदमे में हैं।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि धनु चौहान कोलकाता की एक कंपनी में कार्यरत था। हाल ही में कंपनी के ठेकेदार ने उसे फरीदाबाद बुलाया था। रविवार को कंपनी परिसर में काम के दौरान वह ऊपरी मंजिल से गिर गया। सहकर्मियों ने आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: नीतीश-तेजस्वी से आगे बढ़कर प्रशांत किशोर का एलान, कहा- सरकार बनी तो इतनी देगी मासिक पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद ठेकेदार ने उन्हें फोन कर केवल इतना बताया कि धनु का एक्सीडेंट हुआ है और वह अस्पताल में भर्ती है, स्थिति ठीक है। लेकिन जब वे फरीदाबाद पहुंचे तो सच्चाई सामने आई कि उनकी मौत हो चुकी है। उनका कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। ठेकेदार न तो सही जानकारी दे रहा है और न ही किसी प्रकार की आर्थिक मदद कर रहा है।

बुधवार को जब शव गांव पहुंचा तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार धनु चार भाइयों और दो बहनों में इकलौता कमाऊ बेटा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और आश्रितों को रोजगार दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed