Bihar: शौच के लिए गई महिला की करंट लगने से मौत, गांव में पसरा मातम; बिजली विभाग की लापरवाही से गई जान
Bihar: थाना प्रभारी पपन कुमार ने बताया कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के पकवलिया गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां खेत में शौच के लिए गई एक महिला की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान पकवलिया निवासी सुभाष गोंड की 28 वर्षीय पत्नी झुंनी देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन बदहवासी की हालत में हैं।
परिजनों के अनुसार, झुंनी देवी रोजाना की तरह सुबह खेत की ओर शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान वे खेत के किनारे पहले से टूटकर गिरे बिजली के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गईं। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटीं तो परिजन उन्हें ढूंढते हुए खेत की ओर पहुंचे, जहां उनका शव पड़ा मिला। यह दृश्य देख पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आंदर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया।
पढ़ें; देबारी में पैंथर की चहल-कदमी से दहशत, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की
थाना प्रभारी पपन कुमार ने बताया कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि यह हादसा बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण हुआ है। गांव के बाहरी हिस्से में हाई वोल्टेज तार कई दिनों से टूटा हुआ पड़ा था, जिसकी शिकायत कई बार विभाग को की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक की लहर है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है साथ ही जिम्मेदार बिजली विभाग के अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।