फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: Tractor driver injured during duty dies, family in shock

Bihar: ड्यूटी के दौरान घायल ट्रैक्टर चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम; चिमनी मालिक फरार

Tue, 29 Jul 2025 03:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 29 Jul 2025 03:24 PM IST
सार

Bihar: सूचना मिलने पर दरौली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर-2 एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि परिजनों के लिखित आवेदन पर चिमनी मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Bihar: Tractor driver injured during duty dies, family in shock
मृतक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान दरौली थाना क्षेत्र के कसियारी गांव निवासी 55 वर्षीय कपिलदेव पंडित की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव स्थित बाबू नंद चौधरी की चिमनी पर ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्यरत थे। बताया जाता है कि शनिवार को ड्यूटी के दौरान हुए एक हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि हादसे की जानकारी उन्हें नहीं दी गई। चिमनी मालिक ने घायल कपिलदेव को किसी निजी स्थान पर इलाज के लिए भर्ती कराया, लेकिन समुचित इलाज नहीं मिल सका। जब स्थिति बिगड़ने लगी तो सोमवार देर रात उन्हें उनके घर के पास छोड़कर चिमनी मालिक फरार हो गया।

विज्ञापन

इसके बाद परिजन गंभीर रूप से घायल कपिलदेव को लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जैसे ही यह खबर गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने चिमनी मालिक पर लापरवाही और घटना छुपाने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: चचेरे देवर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई विवाहिता, गांव में मचा बवाल; उठी तलाक की मांग

सूचना मिलने पर दरौली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर-2 एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि परिजनों के लिखित आवेदन पर चिमनी मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना एक बार फिर ईंट-भट्ठों और चिमनियों जैसे श्रमिक-आधारित कार्यस्थलों पर श्रमिकों की सुरक्षा और देखभाल को लेकर सवाल खड़े करती है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed