फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Road Accident Two youths died in collision between bike and bus in Gopalganj third seriously injured

Bihar Road Accident: बाइक और बस की टक्कर में दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर रूप से घायल

Fri, 25 Apr 2025 06:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 06:02 PM IST
सार

Road Accident: बाइक और बस की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला गोपालगंज जिले का है।

विज्ञापन
Bihar Road Accident Two youths died in collision between bike and bus in Gopalganj third seriously injured
मृतक और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी चचेरी बहन की शादी का कार्ड बाटने बाइक से जा रहे युवक के चचेरे भाई तथा बड़े भाई के साले की बस से टक्कर हो जाने के कारण मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। मृतकों में गोपालगंज जिले के विजयीपुर गांव के हरेंद्र राम का लड़का राजेश राम उर्फ नेचर तथा घायल के बड़े भाई के साला प्रभुराम है। जो पड़ोस के उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के भटनी थाने के खोरीबारी रामपुर गांव के राम प्रसाद राम का लड़का है। घायल का नाम विकास राम है, जो विजयीपुर के हरेराम राम का लड़का है।

विज्ञापन


बता दें कि हरेराम राम की लड़की काजल की शादी 14 मई को होनी है। इसी शादी के कार्ड बांटने के लिए घायल विकास राम, चचेरे भाई राजेश राम तथा अपने बड़े भाई के साला प्रभुराम के साथ बलुआ अफगान भटनी रोड से रिश्तेदारी में जा रहा था कि बलुआ अफगान भटनी रोड के बीच दर्शन चौराहे के पास उत्तर प्रदेश के एक सरकारी बस में जोरदार टक्कर हो गई। बाइक बस की बॉडी में घुस गया, जिसमें राजेश राम और प्रभुराम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कार्ड लेकर बाइक पर पीछे बैठा काजल के भाई विकास सड़क के किनारे गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। विकास का एक हाथ और पैर टूट गया है तथा सिर फट गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मोतिहारी पुलिस की गश्ती गाड़ी खाई में पलटी, एसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर यूपी के भटनी पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए देवरिया सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि घायल को देवरिया में इलाज के लिए भेज दिया। जहां विकास का इलाज चल रहा है। समाचार प्रेषण तक दोनों मृतकों का शव का अभी पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। देर शाम तक शव घर पहुंचने की उम्मीद है। जैसे ही राजेश की मौत की खबर स्वजनों को मिली कि उसी समय राजेश राम की पत्नी पिंकी देवी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। छह महीने का दूध मुंहे बेटे को लेकर बार-बार बेहोश हो जाती है।

यह भी पढ़ें: पटना में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, कहा- 14 महीने से नियुक्ति का इंतजार कर रहे, अब आंदोलन करेंगे

वहीं, मां शांति देवी चीतकार मार-मार कर रो रही है। शांति देवी कहती है कि क्या पता हमारा लड़का कैसे उन लोगों के साथ चला गया। पिता हरेंद्र राम अन्य स्वजनों के साथ देवरिया सदर अस्पताल में बेटे के शव लेने रात से ही अस्पताल में हैं। हरेराम राम का कहना था कि हमें क्या पता था कि बेटी की शादी का कार्ड बाटने जा रहे भतीजा, रिश्तेदार प्रभु की इसी तरह मौत हो जाएगी। यह मनहूस घड़ी देखने के पहले भगवान क्यों नहीं मुझे ही उठा लिया। घायल विकास कुमार भी जीवन मृत्यु से देवरिया अस्पताल में जूझ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed