फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Motihari police patrol vehicle overturned in ditch four policemen including SI injured

Bihar News: मोतिहारी पुलिस की गश्ती गाड़ी खाई में पलटी, एसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल

Fri, 25 Apr 2025 05:51 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 25 Apr 2025 05:51 PM IST
सार

Motihari Police: मोतिहारी के पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र अंतर्गत छपड़ा बिहारी पुल के पास देर रात एक बड़ी दुर्घटना हो गई। जब पुलिस की गश्ती गाड़ी अचानक सड़क किनारे खाई में जा गिरी। 

विज्ञापन
Bihar News Motihari police patrol vehicle overturned in ditch four policemen including SI injured
पलटी मोतिहारी पुलिस की वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र अंतर्गत छपड़ा बिहारी पुल के पास गुरुवार देर रात एक बड़ी दुर्घटना हो गई। जब पुलिस की गश्ती गाड़ी अचानक सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में एसआई रामदत्त समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना के बारे में जानकारी देते हुए गश्ती गाड़ी के चालक राजमंगल साव ने बताया कि वे रात्रि लगभग 1:15 बजे नवादा से बैंक की सुरक्षा जांच कर लौट रहे थे। जैसे ही छपड़ा बिहारी पुल के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। चालक राजमंगल ने बताया कि होश आने पर उन्होंने सबसे पहले सामने का शीशा तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की, फिर एक-एक कर सभी पुलिसकर्मियों को गाड़ी से बाहर निकाला। सभी को सुरक्षित निकालने के बाद वे खुद भी बेहोश हो गए और जब होश आया, तो खुद को सदर अस्पताल में पाया। गश्ती गाड़ी में एसआई रामदत्त, सिपाही श्वेता, सिपाही कंचन और चालक राजमंगल सवार थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार के इस अंचल का काम सबसे अच्छा, हसपुरा को दूसरा और बाराहाट को मिला स्थान; देखिए पूरी लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में चालक राजमंगल और सिपाही कंचन को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि सिपाही श्वेता के घुटने में चोट और हाथ में शीशा चुभ गया है। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चालक राजमंगल दिनभर ड्यूटी करने के बाद रात की गश्ती ड्यूटी पर तैनात था। अत्यधिक थकान और पर्याप्त आराम न मिलने की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है। फिलहाल, पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत, क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

दुर्घटना के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि आगे इस तरह की घटनाओं से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। पकड़ीदयाल के एएसपी मोहिबूल अंसारी ने बताया कि बीती रात्रि बैंक जांच के लिए पुलिस की टीम राजपुर नवादा गई थी। वहां से जांच कर वापस फिर पकड़ीदयाल लौट रहा थी। तब ही छपड़ा बिहारी पुल से गाड़ी पलट गई। गाड़ी चार पलटा पलटी है। गाड़ी में सवार चार पुलिस कर्मी घायल है। जिनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed