फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC TRE: Teachers protested in Patna said- have been waiting for joining for 14 months, will now protest

BPSC TRE 3: पटना में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, कहा- 14 महीने से नियुक्ति का इंतजार कर रहे, अब आंदोलन करेंगे

Fri, 25 Apr 2025 05:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 25 Apr 2025 05:49 PM IST
सार

प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि शिक्षा विभाग और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग है कि कि टीआरई-3 पास शिक्षकों की नियुक्ति जल्द करवाई जाए। अगर सरकार इस मांग पर ध्यान नहीं देगी तो पांच मई को हमलोग काला मास्क लगाकर पटना में आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
BPSC TRE: Teachers protested in Patna said- have been waiting for joining for 14 months, will now protest
छात्र नेता दिलीप के साथ प्रदर्शन करते टीआरई 3 के शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से ली गई तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति स्कूलों में नहीं की गई है। इससे आक्रोशित होकर पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे सैकड़ों शिक्षकों ने प्रर्दशन किया। बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि बीपीएससी टीआरई-3 में चयनित हुए शिक्षक स्कूल में ज्वाइनिंग नहीं मिलने से काफी परेशान हैं। आज शिक्षकों ने इस गंभीर मुद्दों को लेकर गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के पास बैठक की। बैठक के बाद कुछ समय तक गांधी मूर्ति के आगे प्रदर्शन भी किया गया। इसमें जल्द ज्वाइनिंग कराने की मांग शिक्षा विभाग और बिहार सरकार से की गई।

विज्ञापन


छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि टीआरई-3 का विज्ञापन फरवरी 2024 मे ही आया था। 14 महीने बाद भी स्कूल मे ज्वाइनिंग नही दी गई। नौ मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान मे नियुक्ति पत्र बांटा था। लेकिन, डेढ़ महीने बाद भी स्कूल मे ज्वाइनिंग नही दी गई है। यह दुखद है कि जिस गांधी मैदान मे मुख्यमंत्री जी ने नियुक्ति पत्र बांटा अब स्कूल मे नियुक्ति के लिए उसी गांधी मैदान में आंदोलन करना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग टाल-मटोल कर असंवेदनशील बना हुआ है।
विज्ञापन

 

BPSC TRE: Teachers protested in Patna said- have been waiting for joining for 14 months, will now protest
प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

टीआरई रिजल्ट के पास नौकरी भी छोड़ी
छात्र नेता ने कहा कि सैंकड़ों ऐसे लोग हैं जो  पहले से कोई नौकरी या रोजगार कर रहे थे और नियुक्ति पत्र मिलने के ठीक पहले या कुछ तुरंत बाद वहां से इस्तीफा दे दिए। इस कारण इन लोगों के सामने आर्थिक संकट भी आ गया है।  सैंकड़ों ऐसे लोग हैं जिनकी शादी मे बाधा उत्पन्न हो गई है क्योंकि संबंधित पक्ष स्कूल जाकर देखना चाहते हैं कि स्कूल में सच में हैं या नहीं। लेकिन, स्कूल आवंटित नहीं होने से दिक्कत आ रही है। बैठक एवं प्रदर्शन में निधि, रीना जयसवाल , नग्मी बानो, सपना, माला, शीला, चंचला, नूतन, पम्मी, सुमन, ललन कुमार सिंह, अमित, निशांत, सुमंत, रंजीत, मुकेश, चंदन सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed