फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: RJD team ready with the call of 'Apan Vote Apan Bal', will remain in panchayats till July 25

Bihar: ‘आपन वोट आपन बल’ के आह्वान के साथ राजद की टीम तैयार, 25 जुलाई तक पंचायतों में डटी रहेगी

Tue, 15 Jul 2025 04:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 15 Jul 2025 04:31 PM IST
सार

Bihar: राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो ने कहा कि ‘मताधिकार बचाओ अभियान’ के तहत 15 जुलाई से 25 जुलाई तक पंचायतों में घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। गणना फार्म भरने में आ रही दिक्कतों को भी दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar: RJD team ready with the call of 'Apan Vote Apan Bal', will remain in panchayats till July 25
राजद के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल ने ‘आपन वोट आपन बल’ के नारे के साथ पंचायत स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में पार्टी की टीम 15 जुलाई से 25 जुलाई तक पंचायतों में सक्रिय रहेगी। इस दौरान प्रत्येक पंचायत में 20 सदस्यीय टीम मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य पर नजर रखेगी और ग्रामीणों को जागरूक करेगी।

विज्ञापन

मंगलवार को शहर के पार्टी जोन मैरेज हॉल में सभी प्रखंड अध्यक्षों और 230 पंचायत अध्यक्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पटना से आई टीम के शिवानी वर्मा और विशाल कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगे की रणनीति विस्तार से समझाई।

विज्ञापन

प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि हर पंचायत में पार्टी की 20 सदस्यीय टीम रोजगार संवाद, युवा संवाद और ‘माई बहिन संवाद’ जैसे कार्यक्रम आयोजित कर तेजस्वी यादव के विजन को घर-घर तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार पूरी तरह लाचार और बीमार हालत में है। हत्या, बलात्कार और भ्रष्टाचार चरम पर हैं और अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही है। ऐसे माहौल में कोई सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए लोक अभियोजक, खुद को बचाने के लिए नोट को मुंह में चबाने की कोशिश

उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया और कहा कि इस बार 20 साल की ‘खटारा सरकार’ को हर हाल में उखाड़ फेंक कर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एक नई और युवा सरकार का गठन करना है।

राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो ने कहा कि ‘मताधिकार बचाओ अभियान’ के तहत 15 जुलाई से 25 जुलाई तक पंचायतों में घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। गणना फार्म भरने में आ रही दिक्कतों को भी दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed