फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: Regarding PM's program on June 20, Minister Janak Ram said it was a government program

Bihar: पीएम के 20 जून के कार्यक्रम को लेकर मंत्री जनक राम बोले- 'यह विकास से जुड़ा सरकारी कार्यक्रम है'

Wed, 18 Jun 2025 04:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 18 Jun 2025 04:33 PM IST
सार

Bihar: जनक राम ने स्पष्ट किया कि यह सरकारी कार्यक्रम है, जो विकास और जनकल्याण से जुड़ा है। इसे सफल बनाना प्रशासनिक दायित्व है। उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा व्यवस्था से लेकर लॉजिस्टिक तैयारियों तक, प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है।

विज्ञापन
Bihar: Regarding PM's program on June 20, Minister Janak Ram said it was a government program
रेणु देवी और जनक राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक एवं एनडीए के कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। बुधवार को इसी सिलसिले में बिहार सरकार के मंत्री जनक राम और पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी सिवान पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के साथ-साथ मीडिया से बातचीत भी की।

विज्ञापन


जब मीडिया ने यह सवाल किया कि जब केंद्र में एनडीए की मजबूत सरकार है और प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता माने जाते हैं, तो फिर आमंत्रण के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को घर-घर क्यों जाना पड़ रहा है, इस पर मंत्री जनक राम ने स्पष्ट किया कि यह सरकारी कार्यक्रम है, जो विकास और जनकल्याण से जुड़ा है। इसे सफल बनाना प्रशासनिक दायित्व है। उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा व्यवस्था से लेकर लॉजिस्टिक तैयारियों तक, प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आंबेडकर को अपमानित करने वाले अब मोदी पर सवाल उठा रहे – रेणु देवी
वहीं, रेणु देवी ने इस मसले पर विपक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जिनके विचारों में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति कोई सम्मान नहीं रहा, वही अब प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर सवाल खड़े कर रहे हैं। जिन्होंने अंबेडकर के विचारों को कभी गंभीरता से नहीं लिया, वो अब जनसमर्थन से डर रहे हैं। रेणु देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गांव, गरीब, दलित, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए जितना काम किया है, उतना आज तक किसी और सरकार ने नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि इस कार्यक्रम में आम जनता की भागीदारी यह सिद्ध करेगी कि देश का विश्वास आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अटल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  जिला भू-अर्जन कार्यालय के लिपिक 70 हजार की घूस लेते धरे गए, ऐसे हुई गिरफ्तारी; जानें

लोकसभा चुनाव 2025 की दृष्टि से अहम कार्यक्रम
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा आगामी लोकसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एनडीए इस कार्यक्रम को बिहार में एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने वाले आयोजन के रूप में देख रही है। कार्यक्रम की तारीख नजदीक आने के साथ ही सियासी बयानबाजी और सक्रियता भी लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed