Bihar News: जॉर्डन से लौट रहे युवक की लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई मौत, गांव में पसरा मातम
Youth Died at Lucknow Airport: जॉर्डन से लौट रहे युवक की लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एयरपोर्ट पर मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही मृतक युवक के गांव में मातम पसर गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले में कुचायकोट थाना क्षेत्र के नेचुआ पांडेय टोला गांव निवासी वकील अहमद के 52 वर्षीय बेटे आसिफ दवला अंसारी की शुक्रवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर मौत हो गई। उनका शव शनिवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी के सहयोग से पैतृक गांव लाया गया, जहां स्वजनों ने रीति-रिवाज के अनुसार शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। शव के गांव पहुंचते ही पूरे परिवार में मातम पसर गया और सगे-संबंधियों व ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
बताया जाता है कि आसिफ दवला अंसारी जॉर्डन में नौकरी करते थे और एक साल बाद ईद अपने घर लौट रहे थे। उनके घर आने की खबर से परिवार में खुशी का माहौल था। उनकी मां, पत्नी, तीन बेटियां और दो बेटे बेसब्री से उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे।
दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद आसिफ ने अपनी पत्नी से फोन पर बात कर लखनऊ एयर इंडिया की फ्लाइट पकड़ने की सूचना दी थी।परिजनों के अनुसार, लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने के बाद आसिफ विमान में ही अचेत पाए गए। एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम ने तुरंत मेडिकल सुविधा मुहैया कराने का प्रयास किया, लेकिन मेडिकल टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद समाचार से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें: व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
शनिवार की दोपहर एयरपोर्ट अथॉरिटी की मदद से शव को एंबुलेंस से गांव लाया गया। शव के गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजन और रिश्तेदारों के करुण क्रंदन से माहौल भावुक हो गया। ग्रामीणों और नाते-रिश्तेदारों ने शव को अंतिम विदाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग नम आंखों से उनके परिवार को सांत्वना दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.