फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Young man strangled to death in a dispute over mobile phone

Bihar News: मोबाइल फोन के विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या, शव को सरसों के खेत में फेंका, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 16 Feb 2025 02:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 16 Feb 2025 02:42 PM IST
सार

मृतक के परिजनों के अनुसार, एक सप्ताह पहले पड़ोसी युवक द्वारा मोबाइल छत पर फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते चार नामजद आरोपियों ने अंसार अली की हत्या कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने अपने घर की लड़की के लिए मोबाइल फेंका था, जिसे लेकर विवाद बढ़ा।

विज्ञापन
Bihar News: Young man strangled to death in a dispute over mobile phone
फोन के विवाद में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के एकडेरवा बलुआ टोला गांव निवासी एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को सरसों के खेत में फेंक दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के एकडेरवा बलुआ टोला गांव निवासी मंजूर अली के 22 वर्षीय पुत्र अंसार अली के रूप में की गई है। युवक के मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि पिछले सप्ताह अंसार अली की छत पर पड़ोस के ही नामजद युवक ने अपना मोबाइल फेंक दिया था। तभी अंसार अली ने देख लिया और मोबाइल उठाकर उससे पूछताछ करने लगा। उसके बाद दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई। वहीं, स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन


मृतक के पिता मंजूर अली ने बताया कि पूरा परिवार मिलाद में शामिल होने गए थे। देर रात मिलाद में शामिल होकर जब अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में रुककर पेशाब करने लगा। तभी खेत से निकल कर  पड़ोस के ही नामजद चार लोग भाग रहे थे। उसके बाद शक हुआ और आगे बढ़ कर जब देखा तो मेरे ही बेटा का शव पड़ा हुआ था। पहले उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह आरोपियों ने मेरी छत पर मोबाइल फेंका था। मेरे बेटा ने देख लिया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी एक युवक को मेरे बेटे ने एक थप्पड़ मार दिया था। जिसके कारण आरोपियों ने उसे गला दबाकर हत्या कर दी और सरसों के खेत में शव फेंक दिया गया। उन्होंने बताया कि उसके घर में लड़की है और शक है कि उसने अपना मोबाइल उसी के लिए फेंका था। फिलहाल मोबाइल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।


वहीं, इस मामले में नगर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों द्वारा मौखिक रूप से हत्या की बात कही है और अपने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed