फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Tent operator and laborer died due to tractor trolley overturning in Jhrahi river

Bihar: झरही नदी में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, टेंट संचालक और मजदूर की मौत; शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

Sun, 20 Apr 2025 01:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 20 Apr 2025 01:30 PM IST
सार

Bihar: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सामने से आ रही एक टेंपो की तेज लाइट की चकाचौंध से ट्रैक्टर चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे ट्रॉली नदी में पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Tent operator and laborer died due to tractor trolley overturning in Jhrahi river
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई। यह हादसा झरही नदी पर निर्माणाधीन पुल के अस्थायी डायवर्सन पर हुआ, जब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर नदी में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने नदी में कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर मौजूद निर्माणाधीन पुल के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और पोकलेन मशीन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली और शवों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि एक मृतक का पैर ट्रैक्टर की स्टीयरिंग में फंस गया था जबकि दूसरा व्यक्ति ट्रॉली के पहिए से दब गया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही श्रीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान संनगढ़वा गांव निवासी सत्यनारायण सिंह के 55 वर्षीय पुत्र विद्यासागर सिंह और राजीनंदन चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र मुनेश्वर यादव के रूप में हुई है। दोनों शनिवार की रात कटेया थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव में आयोजित एक शादी समारोह से टेंट खोलकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया और लोग स्तब्ध रह गए। एक साथ दो अर्थियां उठने की खबर से गांव में गम का माहौल व्याप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: करंट लगने से युवक की हुई मौत, घर से निकलते वक्त हुआ हादसा; परिजन हुए बेसुध    



स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्यासागर सिंह वर्षों से टेंट व्यवसाय से जुड़े थे और गांव के आयोजनों में टेंट की सेवा दिया करते थे। मुनेश्वर यादव उनके नियमित सहयोगी थे, जो ट्रैक्टर से टेंट का सामान ढोने का कार्य करते थे। दोनों की अचानक हुई मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि झरही नदी पर बन रहे पुल के बगल में केवल नाम मात्र का डायवर्सन बनाया गया है, जिससे लोग मजबूरी में आवाजाही करते हैं। लोगों ने प्रशासन से घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने और पीड़ित परिवारों को समुचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से दो परिवारों को अपूरणीय क्षति हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही राजद नेता भारत यादव, मुखिया प्रतिनिधि रामचंद्र राम, समाजसेवी मुन्ना सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed