फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Woman dies due to electric shock in Siwan, family members inconsolable

Bihar News: सीवान में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल; जानें

Fri, 12 Sep 2025 05:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 12 Sep 2025 05:58 PM IST
सार

Bihar News: रानी देवी के दो छोटे बच्चे हैं, जो मां की अचानक मौत से गहरे सदमे में हैं। परिजनों का कहना है कि बच्चे बार-बार मां को याद कर रोते-रोते बेहोश हो जा रहे हैं। परिवार के लोगों ने कहा कि सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन इस अप्रत्याशित हादसे ने उनकी जिंदगी उजाड़ दी।

विज्ञापन
Bihar News: Woman dies due to electric shock in Siwan, family members inconsolable
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान के धनौती थाना क्षेत्र के मौजे बढ़ेया गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से गांव निवासी राजेश शाह की पत्नी रानी देवी (35) की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रानी देवी अपने घर में पंखे की साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। आनन-फानन में परिजन उन्हें सीवान सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


पढ़ें:  महाभारत के ‘दुर्योधन’ के बाद अब सुषमा स्वराज की बेटी पहुंची गयाजी, बांसुरी स्वराज ने किया पिंडदान

विज्ञापन
विज्ञापन

मां की मौत से बच्चों का बुरा हाल
रानी देवी के दो छोटे बच्चे हैं, जो मां की अचानक मौत से गहरे सदमे में हैं। परिजनों का कहना है कि बच्चे बार-बार मां को याद कर रोते-रोते बेहोश हो जा रहे हैं। परिवार के लोगों ने कहा कि सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन इस अप्रत्याशित हादसे ने उनकी जिंदगी उजाड़ दी।

गांव में इस घटना से शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली उपकरणों के सुरक्षित उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे टाले जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed