{"_id":"66fd52ca4b42384982057bab","slug":"bihar-news-truck-crushed-bike-riding-couple-in-gopalganj-woman-died-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गोपालगंज में ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, महिला की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गोपालगंज में ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, महिला की मौके पर ही मौत
Wed, 02 Oct 2024 07:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 02 Oct 2024 07:34 PM IST
सार
Gopalganj News: गोपालगंज में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पति को मामूली चोट आई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थानाक्षेत्र के भठवां सिसवां मुख्य पथ पर भठवां गांव के पास एक अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। इस घटना में बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे महिला के पति मामूली रूप से घायल हो गए। जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची कुचायकोट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के चकना गांव निवासी राजकुमार राम कुचायकोट थानाक्षेत्र के सिपाया गांव स्थित सैनिक स्कूल गोपालगंज में काम करते हैं। बुधवार की शाम वह अपनी पत्नी विभा देवी के साथ कुचायकोट बाजार में सामान की खरीदारी के लिए आए हुए थे। कुचायकोट से बाजार कर लौटने के दौरान भठवां-सिसवां पथ पर भठवां गांव के पास एक अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को कुचल दिया। इस घटना में विभा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पति राजकुमार राम मामूली रूप से जख्मी हुए।
विज्ञापन
वहीं, घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची कुचायकोट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन