फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News Suspicious death of youth in Gopalganj body recovered from a room in a government school

Bihar News: युवक की संदेहास्पद मौत, सरकारी विद्यालय के कमरे से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 24 Dec 2024 05:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 24 Dec 2024 05:24 PM IST
सार

बिहार के गोपालगंज जिले में एक युवक की संदेहास्पद मौत हो गई। युवक का शव सरकारी विद्यालय के कमरे से बरामद हुआ।

विज्ञापन
Bihar News Suspicious death of youth in Gopalganj body recovered from a room in a government school
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज में उचकागांव थाना क्षेत्र के झीरवा गांव के पूरब चंवर में स्थित विद्यालय के भवन में लगभग 25 वर्षीय एक युवक की संदेहास्पद मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उंचकागाव थाना क्षेत्र के झीरवा गांव के शाह मोहम्मद के सबसे छोटे बेटे साबिर अली सोमवार रात आठ बजे घर से बिना खाना खाए ही कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकले। देर रात तक जब वापस नहीं आने पर उनकी मां ने इधर-उधर खोजबीन की। इसके बावजूद भी उनका कहीं कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उनके एक दोस्त ने घर आकर खबर दी कि कुछ लोगों ने साबिर की हत्या कर उसके शव को गांव के पूरब चंवर में स्थित राजकीय प्राथमिक मकतब उर्दू खंड के कमरे में रख दिया है। इसके बाद मृतक के घर पर कोहराम मच गया। 
विज्ञापन




सूचना मिलने पर दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर उंचकागाव थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर, अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने जांच-पड़ताल शुरू किया। पुलिस जांच में मृतक के शरीर पर कहीं भी जख्म के निशान नहीं पाए गए। जबकि नाक और कान से निकले हुए खून युवक के चेहरे पर लगे हुए पाए गए। मृतक के स्वजन युवक की हत्या कर शव को स्कूल के कमरे में सूला देने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच पड़ताल के दौरान विद्यालय से कुछ दूरी पर स्थित एक तालाब में मछली पालन करने वाले एक किसान ने बताया कि रात के दस बजे मृतक युवक को गांव के दो अन्य युवकों के साथ विद्यालय के भवन के बरामदे में बैठे देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने गांव के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मामले में थाने में कोई प्राथमिकी नहीं कराई गई थी। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed