फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: State vice president of RJD Panchayati Raj Cell joined Jansuraj in gopalganj

Lalu Yadav: राजद से मोहभंग कर पीके से जुड़े इस प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, जन सुराज की सदस्यता ली

Thu, 18 Jul 2024 05:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 18 Jul 2024 05:13 PM IST
सार

Bihar News: राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने राजद का दामन छोड़ जन सुराज की सदस्यता ले ली है। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में  जन सुराज की सदस्यता ली। 
 

विज्ञापन
Bihar News: State vice president of RJD Panchayati Raj Cell joined Jansuraj in gopalganj
नेयाज अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजद से मोहभंग कर पीके से जुड़े नेयाज अहमद ने कहा कि राजद ने अल्पसंख्यक समुदाय के साथ विश्वासघात कर उन्हें छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब तक बिहार में सिर्फ डर का माहौल दिखाकर राजद अल्पसंख्यक समुदाय का वोट हासिल करता रहा है, लेकिन अब यह समुदाय भी जागरूक होकर अपना हक मांग रहा है।

विज्ञापन


वहीं जन सुराज के जिला महासचिव राधारमण मिश्र ने कहा कि नेयाज अहमद के आने से संगठन को बल और इनके अनुभव का लाभ मिलेगा। गौरतलब हो कि नेयाज अहमद राजद के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं और मांझा प्रखंड के पैठानपट्टी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भी है।
विज्ञापन


नेयाज अहमद के जनसूराज में शामिल होने पर जिला राजद गोपालगंज में चिंता का विषय बना हुआ है। बता दें कि नेयाज अहमद गोपालगंज के राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथी ही राजद के प्रदेश स्तर के कद्दावर नेता माने जाते हैं । इनकी अल्पसंख्यक वोटों पर पकड़ मानी जाती है। जनसुराज गोपालगंज जिले में अपना पांव तेजी से फैला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed