फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News Siwan husband fed up with his wife torture commits suicide

Bihar News: पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने की आत्महत्या, परिजन बोले- उसके व्यवहार से बहुत दुखी था

Sat, 26 Apr 2025 05:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 05:17 PM IST
सार

Suicide: एक व्यक्ति अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों का कहना है कि वह अपनी पत्नी के व्यवहार से बहुत दुखी था।

विज्ञापन
Bihar News Siwan husband fed up with his wife torture commits suicide
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पिपरा गांव निवासी रामजी गोड़ के पुत्र रंजीत गोड़ के रूप में हुई है। रंजीत का शव गांव के बगीचे में एक पेड़ से फंदे पर लटका हुआ बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रंजीत गोड़ का अपनी पत्नी के साथ आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, रंजीत अपनी पत्नी के व्यवहार से काफी परेशान था। घटना से एक दिन पहले, यानी शुक्रवार की देर शाम, गाय को चारा खिलाने को लेकर दंपती के बीच फिर से तीखी नोकझोक हुई। इस विवाद के बाद रंजीत नाराज होकर घर से बाहर निकल गया। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने बगीचे में उसका शव पेड़ से लटकता देखा, तो उन्होंने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादी समारोह में नृत्य-संगीत के दौरान चली गोली ने ली युवती की जान, जानें फिर जो हुआ...
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची रघुनाथपुर थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और घटना स्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि रंजीत अपनी पत्नी के व्यवहार से मानसिक रूप से काफी तनाव में था। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए हैं और मामले की गहन छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: नेशनल हाइवे पर सड़क दुघर्टना में दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक विवादों को समय रहते सुलझाना जरूरी है, वरना ऐसी दुखद घटनाएं सामने आती रहेंगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजन ने बताया, "रंजीत अपनी पत्नी के व्यवहार से बहुत दुखी था। आए दिन झगड़े होते थे। कल भी विवाद हुआ, जिसके बाद वह घर से चला गया। हमें नहीं पता था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed