फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news young girl died in harsh firing during wedding ceremony in Supaul Bihar police investigation

Bihar News: शादी समारोह में नृत्य-संगीत के दौरान चली गोली ने ली युवती की जान, जानें फिर जो हुआ...

Sat, 26 Apr 2025 05:01 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 26 Apr 2025 05:01 PM IST
सार

Harsh Firing: घटना प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तीनटोलिया गांव की है। जहां 23 अप्रैल को एक युवक की शादी हुई थी। 25 को उसकी बहन की भी शादी थी। लड़के की रिसेप्शन पार्टी और लड़की के शादी समारोह का भोज साथ में आयोजित था।

विज्ञापन
Bihar news young girl died in harsh firing during wedding ceremony in Supaul Bihar police investigation
मृतका बबीता और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुई हॉर्ष फायरिंग में एक युवती की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि चिलौनी उत्तर पंचायत के वार्ड-13 तीनटोलिया में शुक्रवार रात स्थानीय अरुण कारक की दूसरी पुत्री शिक्षा कुमारी का शादी समारोह था। इसी समारोह में शिक्षा के बड़े भाई राजेश कारक की भी रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। राजेश की शादी 23 अप्रैल को हुई थी।

विज्ञापन


बता दें कि समारोह को खास बनाने के लिए स्टेज प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया था, जहां नृत्य-संगीत का दौर चल रहा था। कार्यक्रम को देखने रिश्तेदार सहित आसपास के ग्रामीण जुटे थे। इसी बीच रात करीब 11 बजे हुई हॉर्ष फायरिंग में एक गोली स्थानीय अर्जुन कारक की 19 वर्षीय पुत्री बबीता को जा लगी। घटना में गंभीर रूप से घायल बबीता बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नेशनल हाइवे पर सड़क दुघर्टना में दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गोली की आवाज सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इधर, घटना के बाद परिजनों सहित स्थानीय लोगों द्वारा बबीता को सिमराही रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। खास बात यह है कि गोलीकांड के समय बारात भी नहीं पहुंची थी, जिसे मधुबनी जिले के लक्ष्मीपुर से आना था। घटना के बाद गांव में गमगीन माहौल हो गया, जिसकी वजह से बाद में सादगीपूर्वक शादी की रश्म पूरी की गई और नवविवाहित जोड़े को विदा कर दिया गया।

दिल्ली में मजदूरी करते हैं मृतका के पिता
बबीता की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। वह दो बहन और एक भाई हैं। भाई दिव्यांग है। जबकि पिता अर्जुन कारक रोजी-रोटी के लिए दिल्ली में हैं। बेटी की मौत की खबर पाकर अर्जुन दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। वहीं, गांव में मौजूद परिजनों ने बताया कि घटना के वक्त सभी शादी समारोह की तैयारी में व्यस्त थे, जिसकी वजह से गोली किसने चलाई, इसका पता नहीं चल सका है।


यह भी पढ़ें: तीन छात्राओं की ऐसी पिटाई किया, तीनों बेहोश हो गईं...एक की तो हालत गंभीर हो गई

जांच में जुटी पुलिस, वीडियोग्राफर सहित कई लोगों से पूछताछ

इधर, घटना की सूचना पर प्रतापगंज थानाध्यक्ष प्रमोद झा दलबल के साथ जांच के लिए घटना स्थल पहुंचे। जहां जरूरी पूछताछ के बाद उन्होंने वरीय अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी। उसके बाद शनिवार को वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, पुलिस पूछताछ में अब तक गोली चलाने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाने के प्रयास में है। एसडीपीओ के निर्देश पर शादी समारोह में वीडियोग्राफी कर रही टीम के साथ ही चार लोगों को पूछताछ के लिए थाने में डिटेन किया गया है। इसमें राजेश कारक भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: मकई के खेत में मिला 65 साल के व्यक्ति का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

फायरिंग के वक्त पत्नी के साथ स्टेज पर मौजूद था राजेश
बताया जा रहा है कि शादी समारोह के साथ ही राजेश कारक की रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। उसकी शादी 23 अप्रैल को हुई थी। सूत्रों की मानें तो जिस वक्त गोली चली, उस वक्त राजेश अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर मौजूद था। उसके ठीक बगल वाली स्टेज पर नृत्य-संगीत चल रहा था। यही वजह रही कि पुलिस ने राजेश को भी पूछताछ के लिए डिटेन किया है। थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही दोषी की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed