फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Sensation due to finding the dead body of a youth in Barnaiya Gokul Chanwar suspicion of murder

Bihar News: बरनइया गोकुल चवर में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 05 Aug 2025 06:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 05 Aug 2025 06:31 PM IST
सार

Bihar: पुलिस सूत्रों के अनुसार, शव की स्थिति को देखते हुए आशंका है कि युवक की हत्या सोमवार की रात की गई होगी। शव से कुछ दूरी पर मृतक का पैंट भी बरामद हुआ है। युवक के नाक से खून निकल रहा था और आंखें बाहर निकली हुई थीं।

विज्ञापन
Bihar News: Sensation due to finding the dead body of a youth in Barnaiya Gokul Chanwar suspicion of murder
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बरनइया गोकुल चवर में मंगलवार की शाम एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों की मदद से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार भेजे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: प्रत्येक विधानसभा में छात्रों के लिए बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी, कैबिनेट की बैठक में मसौदे को मिली मंजूरी
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, शव की स्थिति को देखते हुए आशंका है कि युवक की हत्या सोमवार की रात की गई होगी। शव से कुछ दूरी पर मृतक का पैंट भी बरामद हुआ है। युवक के नाक से खून निकल रहा था और आंखें बाहर निकली हुई थीं। इससे अंदेशा है कि गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed