फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Saran MP Rajiv Pratap Rudy met UP government Chief Secretary Manoj Kumar, Ring Dam court case

Bihar: सारण सांसद ने UP सरकार के मुख्य सचिव से की मुलाकात, रिंग बांध कोर्ट केस के जल्द निपटारे का मिला आश्वासन

Sat, 05 Oct 2024 08:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 05 Oct 2024 08:24 PM IST
सार

Saran News: सांसद राजीव प्रताप रूडी ने यूपी सरकार के मुख्य सचिव को बताया कि यूपी वाले हिस्से में रिंग बांध का कार्य पूरा न होने के कारण बाढ़ से सिताब दियारा जलमग्न हो गया है। इसे लेकर मुख्य सचिव ने कहा कि इस समस्या का शीघ्र ही निपटारा किया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: Saran MP Rajiv Pratap Rudy met UP government Chief Secretary Manoj Kumar, Ring Dam court case
UP सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार से मुलाकात करते सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण के भाजपा सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से लखनऊ स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। इससे रिंग बांध को पूरा किए जाने की बात को बल मिला है।

विज्ञापन


दरअसल, राजीव रूडी ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण के गांव को बाढ़ और कटाव से बचाने के लिए वर्ष 2018 में बड़ी पहल की थी। उसके तहत बिहार और यूपी की संयुक्त परियोजना रिंग बांध की नींव पड़ी थी। इसमें न सिर्फ बिहार का इलाका बल्कि यूपी के गांव को भी शामिल किया गया था। सांसद के प्रयास से जेपी के गांव के यूपी और बिहार के दोनों भाग को बचाने के लिए कुल लागत 125 करोड़ की परियोजना बनी थी। इसके तहत बिहार की सीमा में कुल चार किलोमीटर में घाघरा के किनारे कुल 85 करोड़ का बजट से रिंग बांध का निर्माण कार्य पूरा कराया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश के हिस्से का करीब दो सौ मीटर का काम कोर्ट में केस की वजह से लटका हुआ है। लेकिन अब सांसद रुडी ने इस बांध को पूरा कराने के लिए एक बार फिर से अपना प्रयास तेज कर दिया है।
विज्ञापन

 
इसी सिलसिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने मुख्य सचिव को बताया कि यूपी वाले हिस्से में रिंग बांध का कार्य पूरा न होने के कारण बाढ़ से सिताब दियारा जलमग्न हो गया है। सिताब दियारा के जेपी ट्रस्ट तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश की ओर से रिंग बांध पूरा नहीं होने के कारण पानी सिताब दियारा के रामेश्वर टोला में भी प्रवेश कर गया है। सिताब दियारा के रामेश्वर टोला के खेतों में पानी प्रवेश करने के कारण फसल बर्बाद हो गई है। जेपी ट्रस्ट तक जाने वाली सड़क तक पानी पहुंच गया है। कोर्ट केस में एक पक्ष राज्य सरकार भी है। इसलिए राज्य सरकार की ओर से सांसद को आश्वस्त करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि इस समस्या का शीघ्र ही निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, यूपी सीमा में रिंग बांध का कार्य दो भाग में पूरा होना था, जिसमें कुल 40 करोड़ रुपये खर्च होने थे। लेकिन बलिया के अठगांवा गांव के पास करीब दो सौ मीटर में स्थानीय जमीन दाता के कोर्ट में जाने के कारण काम ठप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed