फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Rain falling from a tree in Gopalganj, crowds of people are gathering to see rain for last 5 days

Bihar News: गोपालगंज में पेड़ से हो रही बारिश, पिछले पांच दिन से बरसात देखने के लिए उमड़ रही लोगों की भीड़

Fri, 19 Jul 2024 02:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 19 Jul 2024 02:40 PM IST
सार

Gopalganj News: गोपालगंज में पेड़ से बारिश होने की खबर मिलने के बाद मौके पर लोगों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीण राजू सिंह ने बताया कि यह एक प्राकृतिक घटना है। वहीं, मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों का कहना है कि यह एक दैवीय प्रकोप है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Rain falling from a tree in Gopalganj, crowds of people are gathering to see rain for last 5 days
पांच दिन से लगातार पेड़ से हो रही बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के भोरे गांव के दक्षिण टोला में एक अजीबोगरीब घटना हुई है, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दक्षिण टोला में एक पेड़ से पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण पेड़ के आसपास के खेतों में पानी भर गया है। वहीं, कुछ लोग इसे दैवीय प्रकोप मान रहे हैं तो कुछ लोग इसे वैज्ञानिक घटना। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, जिले के भोरे प्रखंड मुख्यालय स्थित दक्षिण टोला के चंवर के पास एक फरहद के पेड़ के पत्तों से पानी की बूंदें टपक रही थीं। ग्रामीण जयप्रकाश सिंह उधर से वापस आ रहे थे। उन्होंने देखा तो उन्हें आश्चर्य हुआ। पहले तो उन्हें लगा कि बारिश हो रही थी। लेकिन जब उन्होंने यह देखा कि पेड़ के सटे जितने भी खेत है, उनमें पानी भरा हुआ है। अन्य जगहों पर नहीं भरा है। उन्होंने इसकी जानकारी गांव में दी। ग्रामीण जब वहां पहुंचे तो आश्चर्य में पड़ गए। पिछले पांच दिनों से इस पेड़ से लगातार बारिश हो रही है। बारिश होने की जानकारी मिलने के बाद लगातार लोगों की भीड़ वहां उमड़ रही है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
ग्रामीण राजू सिंह ने बताया कि यह एक प्राकृतिक घटना है। वहीं, मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों का कहना है कि यह एक दैवीय प्रकोप है। हालांकि जब इस संबंध में पड़ताल की गई तो पता चला कि फरहद का पेड़ जमीन से जब ज्यादा पानी अवशोषित कर लेता है, तो उसके पत्तों के किनारों पर ‘स्टोमाटा’ बन जाता है। इस वजह से अवशोषित पानी बारिश के रूप में गिरता है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा तब होगा जब कोई आधिकारिक बयान सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed