फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Priest of Ram Janaki temple in Ballia died due to electric shock

Bihar News: बलिया में राम जानकी मंदिर के पुजारी की करंट लगने से मौत, परिवार में कोहराम

Fri, 18 Jul 2025 03:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 18 Jul 2025 03:29 PM IST
सार

Bihar: पुजारी की मौत की खबर से मंदिर परिसर और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की मां राजमती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की भारी भीड़ श्रद्धांजलि देने मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
Bihar News: Priest of Ram Janaki temple in Ballia died due to electric shock
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंदर थाना क्षेत्र के बलिया गांव स्थित राम जानकी मंदिर में शुक्रवार को करंट लगने से पुजारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रिंस कुमार (19 वर्ष), पिता अर्जुन साह, निवासी टिकरी गांव (थाना-हुसैनगंज) के रूप में हुई है। मंदिर में वे वाल्मीकि दास नाम से पूजा-अर्चना किया करते थे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह प्रिंस मंदिर परिसर की सफाई कर फूल तोड़ने निकले थे। इसी दौरान वे बिजली के खुले तार की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे प्रिंस को ग्रामीणों ने आनन-फानन में आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें:  'जिनके परिवार में दो मुख्यमंत्री रहे, उनकी पढ़ाई केवल 9वीं कक्षा तक', चिराग के सांसद का तेजस्वी पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी की मौत की खबर से मंदिर परिसर और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की मां राजमती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की भारी भीड़ श्रद्धांजलि देने मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। पूर्व जिला परिषद सदस्य योगेंद्र यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की मांग की। ग्रामीणों ने भी इस हादसे पर दुख जताया और परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed