फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar Politics News: Two CM in Family Yet Studied Till Class 9 Chirag MP Targets Tejashwi Yadav

Bihar: 'जिनके परिवार में दो मुख्यमंत्री रहे, उनकी पढ़ाई केवल 9वीं कक्षा तक', चिराग के सांसद का तेजस्वी पर हमला

Fri, 18 Jul 2025 03:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 18 Jul 2025 03:22 PM IST
सार

Bihar: सांसद ने तेजस्वी यादव की भाषा शैली को लेकर भी आपत्ति जताई और कहा कि सत्ता से बाहर होने के बावजूद वे जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह मर्यादा के खिलाफ है।

विज्ञापन
Bihar Politics News: Two CM in Family Yet Studied Till Class 9 Chirag MP Targets Tejashwi Yadav
सांसद राजेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोजपा (रामविलास) के खगड़िया सांसद राजेश वर्मा शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष और खासकर राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। वर्मा ने तेजस्वी यादव की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिनके परिवार में दो-दो मुख्यमंत्री रहे, उनकी पढ़ाई केवल 9वीं कक्षा तक ही सीमित रह गई।

विज्ञापन

सांसद ने तेजस्वी यादव की भाषा शैली को लेकर भी आपत्ति जताई और कहा कि सत्ता से बाहर होने के बावजूद वे जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तेजस्वी सत्ता में लौटते हैं, तो बिहार में एक बार फिर 'जंगलराज' जैसी स्थिति बन सकती है।

विज्ञापन


पढ़ें: मुंगेर में दुकानदारों से मांगी रंगदारी, बच्चों के अपहरण की धमकी; विरोध में बंद रहे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को वर्मा ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार यह भ्रम फैला रहा है कि संविधान में कुछ बदलाव हुआ है, जबकि सच्चाई यह है कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी संविधान नहीं बदला गया था और न ही अब कोई बदलाव किया गया है।

राजेश वर्मा ने पार्टी की आगामी रणनीति का जिक्र करते हुए कहा कि लोजपा रामविलास बिहार में अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एनडीए को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव मोहम्मद कलीमुद्दीन समेत दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed