{"_id":"66cc5ad3b848c6e1b50fdb0f","slug":"bihar-news-people-gave-last-farewell-to-crpf-jawan-in-siwan-he-lost-his-life-during-duty-in-assam-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: CRPF जवान को सीवान में लोगों ने दी अंतिम विदाई, असम में ड्यूटी के दौरान गई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: CRPF जवान को सीवान में लोगों ने दी अंतिम विदाई, असम में ड्यूटी के दौरान गई थी जान
Mon, 26 Aug 2024 04:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 26 Aug 2024 04:07 PM IST
सार
सीवान जिले के सीआरपीएफ जवान की असम में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। ये दारौंदा प्रखंड के मडसरा गांव के ईश्वर कांत तिवारी (36) पिता जुगल किशोर तिवारी थे। रविवार रात करीब 10 बजे जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा।
विज्ञापन
मृतक जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीआरपीएफ जवान की ड्यूटी के दौरान हुई मौत हो गई। रविवार देर रात जवान का पार्थिव शरीर उसके गांव पहुंचा। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के मडसरा गांव निवासी सीआरपीएफ जवान ईश्वरकांत तिवारी पिता जुगल किशोर तिवारी, जो असम में ड्यूटी पर तैनात थे।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तभी उनके पेट में अचानक तेज दर्द हुआ। इसके बाद से उनके सहयोगियों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इसकी सूचना जैसे ही परिवार को मिली, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। बता दें कि ईश्वर कांत तिवारी का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा और उन्हें सलामी के बाद अंतिम विदाई दी गई। जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ईश्वरकांत तिवारी की एक डेढ़ साल की एक पुत्री भी है। वहीं, पत्नी और मां का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले आए थे गांव
सीवान सीआरपीएफ जवान ईश्वरकांत तिवारी अब इस दुनिया में नहीं रहे। ड्यूटी के दौरान पेट दर्द के कारण इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई है। इस हादसे ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया। वहीं, दूसरी तरफ परिजनों ने बताया कि असम के जोरहाट में उनकी ड्यूटी थी और वह तीन दिन पहले ही गांव अपने परिवार से मिलने आए थे और घर में पूजा पाठ भी कराया था। 24 अगस्त को ईश्वरकांत तिवारी ने ड्यूटी ज्वॉइन की थी, जिसके बाद ऐसी घटना घटित हो गई।
विज्ञापन