{"_id":"688c7aff8a62030bc7033d61","slug":"bihar-news-man-attacked-by-wife-s-lover-with-knife-brother-in-law-hits-him-with-stick-critical-condition-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पत्नी के प्रेमी ने चाकू से जानलेवा हमला किया, साले ने लाठी से सिर पर किया वार, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पत्नी के प्रेमी ने चाकू से जानलेवा हमला किया, साले ने लाठी से सिर पर किया वार, हालत गंभीर
Fri, 01 Aug 2025 01:59 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:59 PM IST
सार
पत्नी और बच्चे से मिलने ससुराल पहुंचे युवक पर पत्नी के प्रेमी ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं जान बचाकर भागते समय पत्नी के भाई ने भी उसके सिर पर लाठी से वार कर दिया।
विज्ञापन
पत्नी के प्रेमी ने युवक पर जानलेवा हमला किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिवान जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित इस्लामिया नगर में ससुराल में पत्नी और बच्चे से मिलने पहुंचे एक युवक पर पत्नी के प्रेमी ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। यही नहीं जान बचाकर भागते समय युवक पर उसकी पत्नी के भाई ने भी लाठी से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। घायल युवक की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए पटना रैफर किया गया है।
विज्ञापन
नवलपुर मोहल्ला निवासी पीड़ित सद्दाम हुसैन ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले इस्लामिया नगर की नंदनी खातून से हुई थी। दोनों का दो साल का एक बच्चा भी है। सद्दाम का आरोप है कि शादी के बाद भी उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध बना रहा और वह अक्सर उससे मोबाइल पर बात करती थी। कुछ समय से नंदनी अपने मायके में रह रही थी और बच्चे को भी साथ ले गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar News: मसाज सेटर में चल रहा था गंदा काम, छापेमारी करने पहुंची पुलिस रह गई दंग; दो नाबालिग को छुड़ाया
विज्ञापन
गुरुवार को जब सद्दाम ने बच्चे से मिलने की इच्छा जताई, तो उसे ससुराल बुलाया गया लेकिन जैसे ही वह वहां पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे उसकी पत्नी के प्रेमी ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। घायल सद्दाम जैसे-तैसे वहां से भागा, तभी उसकी पत्नी के भाई ने भी उस पर लाठी से वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायल सद्दाम को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रैफर कर दिया। नगर थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जैसे ही पीड़ित पक्ष से लिखित आवेदन प्राप्त होगा, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।