फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News Incidents of theft increased in Chhapra due to increasing cold theft in two shops within week

Bihar News: बढ़ती ठंड में चोरी की घटनाएं बढ़ी, एक हफ्ते के अंदर दो दुकानों में चोरी, व्यापारियों में गुस्सा

Thu, 02 Jan 2025 06:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 Jan 2025 06:01 PM IST
सार

बिहार के छपरा में ठंड बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाओं में इजाफा होने लगा है। एक हफ्ते के अंदर चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। इन घटनाओं से व्यापारी आक्रोशित हो उठे हैं।

विज्ञापन
Bihar News Incidents of theft increased in Chhapra due to increasing cold theft in two shops within week
डेरनी थाना, छपरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहली जनवरी की रात में सभी लोग जश्न मनाकर अपने घरों में आराम फरमा रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ डेरनी सूतिहार बाजार में अज्ञात चोरों ने स्वर्ण आभूषण के दुकान को निशाना बना चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में जुट हुए थे। हालांकि, विगत 25 दिसंबर की रात में भी एक आभूषण के दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद पुलिस द्वारा रात्रि गश्ति नहीं बढ़ाई गई, जिसका नतीजा दूसरे दुकान को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन


इस संबंध में डेरनी थाने की थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी का कहना है कि पुलिस की गश्ती दल लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहती है। साथ ही 112 की टीम भी अनवरत क्षेत्र में गश्ती करते हुए संदिग्ध स्थलों और लोगों पर नजर रखती है। चोरी की वारदात के दिन भी रात्रि प्रहरी यानी चौकीदार अपने ड्यूटी पर तैनात था। लेकिन चोरों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। हालांकि, स्थानीय बाजार के दुकानदारों द्वारा आरोप लगाए जाने के संबंध में थानाध्यक्ष ने दो टूक जवाब देते कहा कि पुलिस आरोप लगाना आम बात है।
विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार डेरनी थाना क्षेत्र के फुरसतपुर गांव निवासी उत्तम शाह के पुत्र अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि स्थानीय थाने की थानाध्यक्ष पर अब विश्वास नहीं है कि कोई ठोस कार्रवाई करेगी। इसलिए हम लोग आपसी सहमति के आधार पर सारण के पुलिस अधीक्षक को ही आवेदन दिया जाएगा। ठंड बढ़ने के साथ ही अचानक चोरी की घटनाओं में इजाफा हो गया है। क्योंकि पुलिस द्वारा पिछले दिनों चोरी की घटना का उद्भेदन भी नहीं किया गया है। तभी दूसरे दुकान में चोरी की घटना से पुलिस पर प्रश्न चिन्ह लग गया है, जिस कारण दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं, स्थानीय दुकानदारों द्वारा बताया जा रहा है कि सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष को ही इस घटना से संबंधित आवेदन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार अमित गुप्ता ने बताया कि 31 दिसंबर को देर शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे। जबकि साल के पहले दिन बुधवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण हम लोग आभूषण दुकान को बंद रखा था, जिस कारण दुकान पर पहली जनवरी को नहीं आया था। वहीं, जब गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे आसपास गुजर रहे लोगों ने मोबाइल पर सूचना दिया कि आपके दुकान का ताला टूटा हुआ और गेट खुला हुआ है। इसकी सूचना मिलते ही घर से भागे भागे आया तो दृश्य देख हतप्रभ हो गया।

वहीं, जब दुकान के अंदर गया तो दुकान से लगभग 10 ग्राम सोना, दो किलो चांदी और दुकान के गला में रखा हुआ पांच हजार नकदी रुपये गायब था। चोरी की घटना की सूचना या जानकारी मिलने के बाद हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उपस्थित लोगों का कहना है कि स्थानीय बाजार में न तो पुलिस की गश्ती दल भ्रमण करती है और न ही इतने बड़े बाजार में रात्रि प्रहरी रहता है।


विगत दिनों डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सूतिहार बाजार में एक साथ एक ही रात में अज्ञात चोरों द्वारा दो दुकान को निशाना बनाया था। इसमें आभूषण दुकान से लगभग पांच लाख रुपये की चांदी का आभूषण और ढाई लाख रुपये का स्वर्ण आभूषण सहित लगभग एक लाख रुपये नकद की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। साथ ही किराना दुकान से भी चोरी की गई थी। हालांकि, विगत दिनों गांव के खेत से आभूषण का खाली डब्बे को पुलिस ने सूचना के आधार पर बरामद किया था। लेकिन उसका उद्भेदन अभी तक स्थानीय पुलिस द्वारा नहीं किया गया है। तब तक दूसरे दुकान को चोरों द्वारा निशाना बना लिया गया है। अभी तक पुलिस के हाथ खाली ही हैं, जिस कारण स्थानीय बाजार के दुकानदारों में उक्त दोनों घटनाओं से भय व्याप्त है और लोग दहशत में रतजगा करने को विवश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed