{"_id":"688b9bed4c6a71896b01bf3e","slug":"bihar-news-gopalganj-dm-took-action-against-bdo-disappeared-as-soon-as-voter-revision-started-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : मतदाता पुनरीक्षण शुरू होते ही बिना सूचना लापता हुए बीडीओ, डीएम ने की अब कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : मतदाता पुनरीक्षण शुरू होते ही बिना सूचना लापता हुए बीडीओ, डीएम ने की अब कार्रवाई
Thu, 31 Jul 2025 10:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:08 PM IST
सार
Bihar : डीएम ने सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। वजह यह है कि बिना किसी सूचना के वह लापता हैं। उनके साथ कोई घटना हुई या वह जानबूझकर फरार हैं, यह भी स्पष्ट नहीं है। फ़िलहाल उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
गोपालगंज प्रखंड कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जहां विपक्ष लगातार हमलावर है, वहीं गोपालगंज के सदर विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार एसआईआर का काम बीच में ही छोड़कर फरार हो गए हैं। गोपालगंज डीएम ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। गोपालगंज डीएम ने सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग को भी लिखित शिकायत की है। सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी के लापता होने के बाद उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Double Murder : पटना में दो मासूम भाई-बहन को जिंदा जलाया, सड़क पर उतरे लोग; जमकर कर रहे बवाल
विज्ञापन
लापता सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी के संबंध में गोपालगंज के डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि जब गोपालगंज में एसआईआर का कार्य शुरू हुआ, उसके बाद से ही गोपालगंज सदर बीडीओ जितेंद्र कुमार अचानक लापता हो गए। इस दौरान गोपालगंज में एसआईआर का कार्य प्रभावित हो गया। डीएम ने कहा कि सदर विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार के लापता होने के बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई। इसके अलावा चुनाव आयोग से भी उनकी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : सचिव को जूता मारने की धमकी देने वाले भाई वीरेन्द्र को तोहफे में मिल रहे हैं जूते, जानिए क्या है माजरा
डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार का निलंबन करने के साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी के लापता होने के बाद सदर प्रखंड अंचल पदाधिकारी रजत कुमार बरनवाल को सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी का प्रभार दिया गया है। उनके देखरेख में एसआईआर का कार्य सम्पन्न किया जा रहा है। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि इस गंभीर मामले में लापता सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार के खिलाफ अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।