फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Murder of a young man from Gopalganj, who had gone to celebrate his girlfriend's birthday, has been solved

बिहार: गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला युवक नहीं लौटा, गंडक नदी से मिला शव; हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 06:00 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2026 06:00 PM IST
सार

गोपालगंज में गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने निकले सुनील कुमार शर्मा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। सलेमपुर घाट से शव बरामद होने के बाद पुलिस ने गर्लफ्रेंड रंजीता कुमारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

विज्ञापन
Murder of a young man from  Gopalganj, who had gone to celebrate his girlfriend's birthday, has been solved
गिरफ्तार आरोपित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उचकागांव थाना क्षेत्र के असनंद टोला से दोस्त को बताकर गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने निकले 31 वर्षीय युवक सुनील कुमार शर्मा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में युवक की गर्लफ्रेंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक का शव घर से निकलने के दो दिन बाद सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर घाट के पास गंडक नदी से बरामद हुआ था।

विज्ञापन

बताया जाता है कि असनंद टोला निवासी सुभाष शर्मा के 31 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार शर्मा छह सितंबर की शाम करीब चार बजे अपने दोस्त विजय कुमार सिंह के साथ घर से निकले थे। देर शाम विजय कुमार सिंह घर लौट आए, लेकिन सुनील वापस नहीं आए। अगले दिन भी सुनील के घर नहीं लौटने पर उनके बड़े भाई सुधीर शर्मा ने विजय से पूछताछ की।

विज्ञापन


पढ़ें: तेजस्वी का मोदी सरकार हमला, कहा- भाजपा में रहते तो हरिश्चंद्र होते; MLC चुनाव को लेकर क्या दावा किया?

विज्ञापन
विज्ञापन

विजय ने बताया कि सुनील मोबाइल पर बातचीत करने वाली अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसका जन्मदिन मनाने के लिए गए हैं और अगले दिन लौटने की बात कही थी। कई दिन बीत जाने के बाद भी सुनील का पता नहीं चला तो सुधीर शर्मा के आवेदन पर उचकागांव थाने में विजय कुमार सिंह और बंकीखाल चमर टोली निवासी 25 वर्षीय रंजीता कुमारी के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई।

इधर, सुनील के घर से निकलने के दो दिन बाद सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर घाट के पास गंडक नदी से एक शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव की पहचान असनंद टोला निवासी लापता युवक सुनील कुमार शर्मा के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने अपहरण के मामले को हत्या में बदलकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने हत्याकांड में नामजद रंजीता कुमारी के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी संदीप कुमार और रविश कुमार तिवारी को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed