{"_id":"673351cc7a8f4a98d605363b","slug":"bihar-news-eight-year-old-student-who-went-to-see-a-fight-in-siwan-was-shot-two-others-were-injured-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: स्कूल से लौट रहा बालक झगड़ा देखने रुका, पर रोते हुए पहुंचा घर; गोली लगने का निशान देख परिजन भागे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: स्कूल से लौट रहा बालक झगड़ा देखने रुका, पर रोते हुए पहुंचा घर; गोली लगने का निशान देख परिजन भागे अस्पताल
Tue, 12 Nov 2024 06:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 12 Nov 2024 06:32 PM IST
सार
Siwan News: पुलिस ने बताया कि दो युवकों के बीच लड़की से छेड़छाड़ को लेकर मारपीट हुई थी। उसके बाद उसी विवाद में गोली चली और बच्चे को लग गई। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल छात्र
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सीवान में एक आठ वर्षीय छात्र झगड़ा देखने गया, लेकिन गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। मामला जीबी नगर तरवारा थानाक्षेत्र का है। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जीबी नगर तरवारा थानाक्षेत्र के बर बुजुर्ग गांव में भूतनाथ राम और अंकित कुमार के बीच लड़की को छेड़ने के मामले को लेकर पहले बहस हुई। फिर अचानक दोनों में मारपीट होने लगी, जिसमें दोनों पक्ष के दो लोग घायल हो गए और तभी गोलियां चलने लगीं। इसी दौरान आठ वर्षीय बालक स्कूल से लंच करने घर आ रहा था, लेकिन वह रुक कर झगड़ा देखने लगा। तभी गोली उसकी कमर के नीचे लग गई, जिससे वह रोता हुआ घर पहुंचा।
विज्ञापन
उसके बाद परिजन घायल बच्चे को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले गए। जहां उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए उसे पटना रेफर करने की तौयारी शुरू कर दी गई। घायल की पहचान रितेश कुमार पिता अरुण कुमार के रूप में हुई है। वहीं, सूचना पर जीबी नगर तरवारा थाना पुलिस सीवान सदर अस्पताल पहुंची और घायल बच्चे का फर्द बयान लिया।
विज्ञापन
इस पूरे मामले पर नगर थाना प्रभारी रितेश कुमार मंडल ने बताया कि बर बुजुर्ग गांव के भूतनाथ राम और अंकित कुमार के बीच मारपीट हुई थी। भूतनाथ राम का आरोप है कि अंकित कुमार उनके यहां की किसी लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था, जिसकी वजह से मारपीट हुई। उसके बाद उसी विवाद में गोली चली और इस बच्चे को गोली लगी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, झगड़े में दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं।