फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: eight-year-old student who went to see a fight in Siwan was shot, two others were injured

Bihar: स्कूल से लौट रहा बालक झगड़ा देखने रुका, पर रोते हुए पहुंचा घर; गोली लगने का निशान देख परिजन भागे अस्पताल

Tue, 12 Nov 2024 06:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 12 Nov 2024 06:32 PM IST
सार

Siwan News: पुलिस ने बताया कि दो युवकों के बीच लड़की से छेड़छाड़ को लेकर मारपीट हुई थी। उसके बाद उसी विवाद में गोली चली और बच्चे को लग गई। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: eight-year-old student who went to see a fight in Siwan was shot, two others were injured
अस्पताल में इलाजरत घायल छात्र - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सीवान में एक आठ वर्षीय छात्र झगड़ा देखने गया, लेकिन गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। मामला जीबी नगर तरवारा थानाक्षेत्र का है। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, जीबी नगर तरवारा थानाक्षेत्र के बर बुजुर्ग गांव में भूतनाथ राम और अंकित कुमार के बीच लड़की को छेड़ने के मामले को लेकर पहले बहस हुई। फिर अचानक दोनों में मारपीट होने लगी, जिसमें दोनों पक्ष के दो लोग घायल हो गए और तभी गोलियां चलने लगीं। इसी दौरान आठ वर्षीय बालक स्कूल से लंच करने घर आ रहा था, लेकिन वह रुक कर झगड़ा देखने लगा। तभी गोली उसकी कमर के नीचे लग गई, जिससे वह रोता हुआ घर पहुंचा।
विज्ञापन


उसके बाद परिजन घायल बच्चे को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले गए। जहां उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए उसे पटना रेफर करने की तौयारी शुरू कर दी गई। घायल की पहचान रितेश कुमार पिता अरुण कुमार के रूप में हुई है। वहीं, सूचना पर जीबी नगर तरवारा थाना पुलिस सीवान सदर अस्पताल पहुंची और घायल बच्चे का फर्द बयान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले पर नगर थाना प्रभारी रितेश कुमार मंडल ने बताया कि बर बुजुर्ग गांव के भूतनाथ राम और अंकित कुमार के बीच मारपीट हुई थी। भूतनाथ राम का आरोप है कि अंकित कुमार उनके यहां की किसी लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था, जिसकी वजह से मारपीट हुई। उसके बाद उसी विवाद में गोली चली और इस बच्चे को गोली लगी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, झगड़े में दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed