फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Drug Controller Department raids unlicensed medical stores

Bihar News: बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर पर औषधि नियंत्रक विभाग की छापेमारी, 67 प्रकार की दवाएं जब्त

Tue, 15 Jul 2025 07:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 15 Jul 2025 07:15 PM IST
सार

Bihar: जांच के दौरान मेडिकल स्टोर में बिना लाइसेंस संचालन और बड़ी संख्या में एक्सपायरी दवाओं का भंडारण पाया गया। टीम ने 67 प्रकार की दवाएं जब्त कर लीं और दो प्रकार की दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Drug Controller Department raids unlicensed medical stores
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औषधि नियंत्रक विभाग की टीम ने सोमवार देर शाम दरौली थाना क्षेत्र के दोन खुर्द गांव में बिना लाइसेंस चल रहे बाबा मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाओं समेत 67 प्रकार की दवाएं जब्त की गईं। छापेमारी के दौरान एसडीएम द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट और दरौली अंचलाधिकारी विद्या भूषण भारती भी मौजूद थे।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने सहायक औषधि नियंत्रक विश्वजीत दास गुप्ता से बाबा मेडिकल स्टोर के अवैध संचालन और एक्सपायरी दवाओं की बिक्री को लेकर शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर सहायक औषधि नियंत्रक ने औषधि निरीक्षक हरिनारायण सहनी, रविशंकर सिंह और दयाशंकर सिंह की तीन सदस्यीय टीम गठित की। सोमवार देर शाम मजिस्ट्रेट की देखरेख में टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।

विज्ञापन


पढ़ें: पश्चिम कोसी नहर के विस्तार से खुशहाल होंगे किसान, खेती होगी पंजाब-हरियाणा जैसी; संजय कुमार झा

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान मेडिकल स्टोर में बिना लाइसेंस संचालन और बड़ी संख्या में एक्सपायरी दवाओं का भंडारण पाया गया। टीम ने 67 प्रकार की दवाएं जब्त कर लीं और दो प्रकार की दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। छापेमारी के बाद पूरी रिपोर्ट सहायक औषधि नियंत्रक को सौंप दी गई है।

जिला औषधि नियंत्रक विभाग ने इस मामले में कोर्ट में सी-2 दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ सख्ती की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए ऐसी दुकानों पर नियमित जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed