फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Criminals killed father before he could testify in son murder case

Bihar News: बेटे की हत्या केस में गवाही से पहले पिता की भी हत्या, खवासपुर पुल के नीचे मिला शव

Sat, 21 Jun 2025 01:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Jun 2025 01:48 PM IST
सार

Bihar: परिजनों ने बताया कि वर्ष 2021 में रोज दिन के बेटे मुन्ना हाशमी की गांव में ही तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। उस हत्या के मामले में गांव के कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है और रविवार को उसी मामले में रोज दिन हाशमी की अदालत में गवाही होनी थी।

विज्ञापन
Bihar News: Criminals killed father before he could testify in son murder case
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के खवासपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव खवासपुर पुल के नीचे पड़ा मिला। शव की पहचान मदारपुर निवासी रोज दिन हाशमी के रूप में हुई है, जो बीती रात से लापता थे।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रोज दिन हाशमी शनिवार रात जानकीनगर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, पर कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन

रविवार सुबह जब कुछ लोग टहलने के लिए खवासपुर पुल के पास पहुंचे तो उन्होंने पुल के नीचे रोज दिन का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की और हत्या का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: खगड़िया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार; शराब पीते 5 और लोग भी आए गिरफ्त में

परिजनों ने बताया कि वर्ष 2021 में रोज दिन के बेटे मुन्ना हाशमी की गांव में ही तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। उस हत्या के मामले में गांव के कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है और रविवार को उसी मामले में रोज दिन हाशमी की अदालत में गवाही होनी थी।

परिजनों का आरोप है कि गवाही रोकने के लिए ही उनकी हत्या कर शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया है। शव पर कई जगह जख्म के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और प्रबल हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही लकड़ी नवीगंज थाना प्रभारी कुंदन पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed