{"_id":"6698cc2ee70dfcd260059a58","slug":"bihar-news-counseling-of-teachers-passing-the-competency-will-start-from-august-1-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: एक अगस्त से शुरू होगी सक्षमता पास शिक्षकों की काउंसलिंग, शिक्षकों को सभी मूल दस्तावेज के साथ रहना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: एक अगस्त से शुरू होगी सक्षमता पास शिक्षकों की काउंसलिंग, शिक्षकों को सभी मूल दस्तावेज के साथ रहना जरूरी
Thu, 18 Jul 2024 01:32 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:32 PM IST
सार
Bihar: गोपालगंज जिले के सभी सक्षमता परीक्षा पास करने वाले नियोजित शिक्षकों के वेरिफिकेशन के लिए शिक्षा विभाग में शेड्यूल जारी कर दिया है। आगामी एक अगस्त से इन शिक्षकों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू हो जायेगा।
विज्ञापन
सक्षमता पास शिक्षकों की काउंसलिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा विभाग ने बसडीला डीआरसीसी में वेरिफिकेशन कार्य करने का आदेश दिया है, लेकिन शिक्षकों की सुविधा को लेकर स्थानीय स्तर पर शिक्षा विभाग के द्वारा शहर के अंबेडकर भवन में वेरिफिकेशन कार्य करने की योजना बनायी जा रही है। इसको लेकर दाेनों जगहों के निरीक्षण के बाद विभाग मुख्यालय को रिपोर्ट भी भेजी गयी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गोपालगंज में उन्हीं शिक्षकों को वेरिफिकेशन होगा, जिन्हें रिजल्ट में यह जिला आवंटित हुआ है। बोर्ड की वेबसाइट से शिक्षकों के रिजल्ट में आवंटित जिलों की जानकारी दी गयी है। वेरिफिकेशन से पहले शिक्षकों का बायोमेट्रिक जांच भी होगा। शिक्षा विभाग ने वेरिफिकेशन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिला शिक्षा पदाधिकारी रंजीत पासवान ने बताया कि वेरिफिकेशन के लिए तीन अधिकारियों की टीम तैनात रहेगी। इसके अलावा अन्य अधिकारी व कर्मी वेरिफिकेशन का काम करेंगे। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। प्रतिदिन के वेरिफिकेशन के लिए पांच टाइम स्लॉट शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व से बनाये गये हैं। सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक पहला, 10:30 से 12:00 बजे तक दूसरा, 12:00 से 1:00 बजे तीसरा तथा 1:00 बजे से 3:00 बजे तक चौथा तथा 3:00 बजे से 4:30 बजे तक पांचवां स्लॉट होगा।
विज्ञापन
किस दिन के किस टाइम स्लॉट में शिक्षकों का वेरिफिकेशन होगा, इसकी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी तथा अभ्यर्थियों को इसकी सूचना भी दी जायेगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड तथा रजिस्टर्ड मोबाइल लाना होगा, जिस पर एसएमएस या इ- शिक्षा कोष मोबाइल ऐप के माध्यम से टाइम स्लॉट की सूचना दी जायेगी। वेरिफिकेशन स्थल में प्रवेश भी इसी आधार पर मिलेगा।
शिक्षकों को काउंसलिंग के समय अपने सभी मूल प्रमाण पत्र जैसे मैट्रिक का अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र, इंटर का अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र, बीए का अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण का अंक प्रमाण पत्र एवं प्रमाण पत्र, दक्षता या टीईटी का अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र के साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड, अकाउंट नंबर, कैंसिल चेक, जाति, आय, निवास, ईडब्ल्यूएस, क्रीमी लेयर आदि सभी दस्तावेज जो आवेदक फार्म भरने के दौरान स्कैन कर अपलोड किए थे, उन सभी मूल दस्तावेजों के साथ शिक्षक सशरीर काउंसलिंग में सम्मिलित होंगे।